September 18, 2026 04:24:39
सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के Pa पर लगे ट्रांसपोर्ट आफिस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप

सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के Pa पर लगे ट्रांसपोर्ट आफिस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप

Aug2,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना में बी.आर.एस नगर के गांव सुनैत में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के PA हरजिंदर सिंह ढींडसा पर मारपीट के आरोप लगे हैं। आरोप है कि हरजिंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट ऑफिस के शीशे, फर्नीचर और AC तोड़ दिए। साथ ही 3 बस ऑपरेटरों पर हमला कर दिया। इस हमले में सांसद के पीए हरजिंदर सिंह ढींडसा के साथ उनका भतीजा व 15-20 अन्य लोगों की शमूलियत के आरोप लगे हैं। बड़ी बात है कि करीब एक साल पहले फिरोजपुर रोड पर अयाली चौक के नजदीक सांसद के इसी पीए हरजिंदर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। अब इस मारपीट को भी उसे झगडे़ से जोड़ कर देखा जा रहा है। घायलों की पहचान अमरिंदर सिंह, शमशेर सिंह और जसप्रीत जस्सी के रूप में हुई है। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरजिंदर सिंह लुधियाना के सिविल अस्पताल में घूमते दिखाई दिए और उनके भी बाएं हाथ में पटटी बांधी हुई देखी गई।

धमकियां देकर जबरन ऑफिस बंद करवाने का आरोप
​​​​​​​सिविल अस्पताल में मेडिकल व ट्रीटमेंट करवाते गुरजिंदर ने बताया कि उनके ट्रांसपोर्ट ऑफिस से हरदोई, बालमऊ, बेन्दर, मियांगंज. बरेली, कानपुर आदि जिलों में बसें जाती हैं। हरजिंदर सिंह के 2 ट्रांसपोर्ट ऑफिस है। वह उनका ऑफिस बंद करवाना चाहते हैं। उन्होंने मारपीट की शिकायत थाना सराभा नगर में दर्ज करवाई है। उधर, सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के PA हरजिंदर सिंह ने कहा कि उनका इस जगह पर खन्ना ट्रांसपोर्ट का दफ्तर है, लेकिन उन्हें इस मारपीट के बारे कुछ नहीं पता। यदि कोई उनका वर्कर इस लड़ाई झगड़े में है तो वह पता करेंगे।

सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के Pa पर लगे ट्रांसपोर्ट आफिस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप

Mp-Ravneet-Singh-Bittu-Pa-Was-Accused-Of-Vandalism-And-Assault-In-The-Transport-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं