मंगलवार से इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी ) की ओर से हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन पवन कुमार मुंजाल के दिल्ली व गुरुग्राम स्थित रिहायशी, कार्मशियल व इंडस्ट्रियल परिसरों पर चल रही छापमारी में करीब 25 करोड़ रुपए की करंसी व ज्वैलरी सीज कर दी है। बताया जाता है कि इस करंसी में बडे़ स्तर पर विदेशी करंसी शामिल हैं। बुधवार को हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब साढे़ तीन फीसदी से अधिक गिरावट के साथ रुपए 2993 पर बंद हुआ।
Ed-Seizes-Rs-25-Crore-Worth-Foreign-And-Indian-Currencies-And-Jewellery-From-Pk-Munjal