अमृतसर। पंजाब में गुरबाणी प्रसारण को लेकर पैदा हुए विवाद में अब अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सीएम भगवंत मान को घेरा है। बिक्रम मजीठिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो को ट्वीट किया है। जिसमें विरासती मार्ग पर गुरबाणी प्रसारण के लिए लगाई गई स्क्रीनों पर चल रहे सरकार के विज्ञापनों पर ताना कसा है। बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट करके कहा- जहां गुरबाणी प्रसारण होता था, वहां आप सरकार की मशहूरियां (विज्ञापन) चल रही हैं। क्या इस बदलाव का वादा किया था CM साहिब?
जाने क्या है इस वीडियो में
बिक्रम मजीठिया की तरफ से शेयर की गई यह वीडियो शाम के समय की बताई जा रही है। विरासती मार्ग पर SGPC की फ्री बस सेवा की बसें भी खड़ी दिख रही हैं। वहीं इस वीडियो को बना रहा व्यक्ति सारागढ़ी पार्किंग के बाहर लगी बढ़ी स्क्रीनों की तरफ इशारा करता है। जिस पर पंजाब सरकार के विज्ञापन चल रहे हैं। बिक्रम मजीठिया ने इस ट्वीट व वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार एक तरफ घर-घर गुरबाणी पहुंचाने की बातें करती है, वहीं पिछली सरकारों की तरफ से विरासती मार्ग पर आ-जा रहे लोगों के लिए गुरबाणी प्रसारण सुनने व देखने के लिए लगाई गई स्क्रीनों पर इसका प्रसारण रोक कर विज्ञापन चलाए जा रहे हैं।
Majithia-Encircles-Cm-On-Gurbani-Broadcast-Tweet-Of-Video-Of-Golden-Temple-Virasat-Marg-Said-Is-This-Change-Advertisement-On-The-Screen