September 18, 2026 00:31:37
बचत भवन में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने ली मीटिंग, बाहर ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ के खिलाफ की नार

बचत भवन में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने ली मीटिंग, बाहर ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ के खिलाफ की नारेबाजी

Aug3,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के लुधियाना बचत भवन में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक की मीटिंग के बाहर ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा कर दिया। RTA पर गंभीर आरोप लगाकर तबादले की मांग की गई। अंदर मंत्री अधिकारियों से बैठक कर सरकार की कार्यशैली में और सुधार लाने की हिदायत दे रहे थे और बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसी बीच इस मीटिंग में पहुंचे विधायक विधायक मदन लाल बग्गा ने माहौल को भांपते हुए प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंच गए। स्कूल बस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह ने कहा कि RTA दफ्तर में भ्रष्टाचार जोरों पर है। लोग बहुत परेशान हैं। जानबूझकर काम में देरी की जाती है। उन्होंने नई बस खरीदी और उसकी पासिंग को लेकर यहां आए। RTA ने यह कहकर काम रोक दिया कि गाड़ी में GPS नहीं है। जबकि गाड़ी में दो जीपीएस हैं। कंपनी के बिल भी दिखा दिए, लेकिन फिर भी RTA नहीं मानी। यहां रोजाना सुबह से लेकर शाम तक लाइनें लगती हैं। काम बिल्कुल नहीं होता। प्रदर्शनकारियों ने आरटीए के तबादले की मांग की।

वहीं इस दौरान  विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर शिकायत लेकर मेरे पास आए थे। इनकी आरटीए के साथ बैठक रखी गई है। इसका हल किया जाएगा। वहीं इन आरोपों पर आरटीए पूनमप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग रोष प्रदर्शन कर रहे हैं वो एजेंट हैं। दफ्तर में कोई परेशानी नहीं आने दी जाती। लोग थैंक्स करके जाते हैं।

Cabinet-Minister-Lalchand-Kataruchak-Took-A-Meeting-In-Bachat-Bhawan-Outside-Transporters-Raised-Slogans-Against-Rto

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं