September 19, 2026 06:30:37
पंजाब पूर्व Cm कैप्टन के करीबी चहल पर Fir, मीडिया सलाहकार भी रह चुके; इनकम से 305% अधिक खर्च किया

पंजाब पूर्व Cm कैप्टन के करीबी चहल पर Fir, मीडिया सलाहकार भी रह चुके; इनकम से 305% अधिक खर्च किया

Aug3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के तहत केस दर्ज किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी चहल के खिलाफ पटियाला के थाना विजिलेंस में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धराओं में केस दर्ज किया गया है। 15 जून को पहली बार विजिलेंस के पास पेश हुए भरत इंदर चहल पर दो अगस्त को केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी भरत इंदर सिंह चहल की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।
आमदनी 7 करोड़, खर्च 31 करोड़ हुआ
​​​​​​​विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता लगा कि कि मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चाहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी। जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किए गए, जोकि आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फीसदी अधिक है। आरोप हैं कि भरत इंदर सिंह चहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई संपत्ति बनाई।
आरोपी चहल की संपत्ति
आरोपी भरत इंदर सिंह चहल की संपत्ति में सरहिंद रोड पटियाला स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजॉर्ट (अलकाजार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज की पांच मंजिला कॉमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाजा के समीप गांव कलियान में 72 कनाल 14 मरले जमीन शामिल है। इनके अलावा फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी जमीन खरीदी गई है। फिलहाल विजिलेंस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

Fir-On-The-Close-Chahal-Of-Former-Punjab-Cm-Captain-Has-Also-Been-A-Media-Advisor-Spent-305-Percent-More-Than-Income

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं