September 19, 2026 02:28:42
सचिन की गिरफ्तारी पर बोले मूसेवाला के पिता:बलकौर सिंह ने कहा- गैंगस्टरों के हौसले बुलंद, सरकार भी हा

सचिन की गिरफ्तारी पर बोले मूसेवाला के पिता:बलकौर सिंह ने कहा- गैंगस्टरों के हौसले बुलंद, सरकार भी हाथ डालने से डरती है

Aug4,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन को अजरबैजान से भारत लाए जाने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बलकौर सिंह ने इसके साथ ही सरकार पर भी तंज कसा और कहा कि राज्य में गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, सरकार भी इन्हें हाथ डालने से डरती हैं। वे समय दूर नहीं, जब यह सरकार से कंट्रोल अपने हाथों में ले लेंगे। उन्होंने कहा- सचिन को भारत लाया गया, यह अच्छी बात है। लंबे समय से एजेंसियां इसके पीछे थी, लेकिन दूसरे देश में होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। अब अगर आ गया है तो पूछताछ के दौरान कुछ निकल कर ही आएगा।
सचिन की तरफ से किए गए खुलासे सरकार पर थप्पड़ के समान हैं। जेलों में बैठ वे फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। खुद गैंगस्टरों ने कहा कि वे 5-5 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। इससे ज्यादा बुरी बात क्या हो सकती है। सरकार के पैरलल ये पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। जेलों में किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि इनसे फोन लेकर साइड पर रख दें।
माइस्टरमाइंड को पकड़ने की मांग पहले दिन से है
बलकौर सिंह ने कहा कि मास्टरमाइंड्स को पकड़ने की मांग परिवार की तरफ से पहले दिन से ही है। विदेश में भी और कुछ तो यहां भी घूमते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए मांग कर-कर के वह थक चुके हैं। एसएसपी मानसा नानक सिंह से उन्हें उम्मीद है, सरकारों से उम्मीद अब खत्म हो चुकी है। दरअसल, अपराधियों का बोलबाला ही इतना अधिक हो चुका है कि सरकारें भी हाथ डालने से डरती हैं। मुख्यमंत्री के पास जेल महकमा है और गृह विभाग भी। मैं अधिक नहीं कहता, अगर जेल में ही वह नशा खत्म कर दें, जहां बहुत ज्यादा सिक्योरिटी रहती है।
3 करोड़ तो वेतन दे देते हैं गैंगस्टर
बलकौर सिंह ने कहा कि गैंगस्टर सरेआम 5-5 करोड़ रुपए इकट्‌ठा करने की बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, 3-3 करोड़ रुपए तो वे वेतन में दे देते हैं। सरकार के पैरलल उन्होंने यह काम शुरू किया है। वे समय दूर नहीं, जब सरकार से यह कंट्रोल अपने हाथों में ले लेंगे।

Moosewalas-Father-Said-On-Sachins-Arrest-Balkaur-Singh-Said-The-Gangsters-Are-High-The-Government-Is-Also-Afraid-To-Lay-Hands



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं