तरनतारन। तरनतारन में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) फोर्स के जवानों ने BOP खालड़ा बैरियर पर LOC पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया। फेंसिंग के पास हलचल का पता लगते ही जवानों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। BSF इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही है।
Attempt-To-Infiltrate-Pakistan-Border-In-Tarn-Taran-Bsf-Jawans-Killed-Man