September 17, 2026 21:56:12
ब्रेकिंग न्यूज - अब पंजाब राजभवन में टमाटर का नहीं होगा इस्तेमाल, गवर्नर ने दिए आदेश; किल्लत और दाम

ब्रेकिंग न्यूज - अब पंजाब राजभवन में टमाटर का नहीं होगा इस्तेमाल, गवर्नर ने दिए आदेश; किल्लत और दाम बढ़ने पर लिया फैसला

Aug4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में टमाटर की किल्लत और दामों के आसमान छूने के बाद अब पंजाब राजभवन में भी टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने टमाटर के पंजाब राजभवन में इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पंजाब में इस समस्या को आत्मसात करते हुए यह फैसला लिया। पंजाब में खाद्य पदार्थो समेत विशेष रूप से टमाटर के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। पंजाब के लोगों की समस्या को समझ कर एकजुटता दर्शाने के मद्देनजर गवर्नर बीएल पुरोहित ने राजभवन में टमाटर पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
चुनौतीपूर्ण समय में जिम्मेदारी से इस्तेमाल
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश के लोग टमाटर की कीमत कहीं अधिक बढ़ने से काफी परेशानी में हैं। इसका कारण बेमौसमी बरसात, बाढ़ और खाद्य पदार्थों की सप्लाई बाधित होना मुख्य वजह हैं। ऐसा होने से बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतों में अस्थिरता बनी है। इसी कारण गवर्नर बीएल पुरोहित ने इस चुनौतीपूर्ण समय में राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा आवश्यक वस्तुओं का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करना दर्शाया है।
खपत कम होने से कीमत में होगी गिरावट
गवर्नर बीएल पुरोहित ने कहा कि किसी वस्तु की खपत को रोकना या कम करना उसकी कीमत को प्रभावित करता है। मांग कम होने पर इसकी कीमत स्वयं नीचे आ जाएगी।
20 से 25 किलो टमाटर होता है इस्तेमाल
राजभवन में महीने में करीब 20-25 किलो टमाटर इस्तेमाल होता है। जब कभी किसी को विशेष रूप से भोज पर बुलाया जाए तो ऐसे में जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा रहता है। चंडीगढ़ की मंडी में अच्छी क्वालिटी के टमाटर का आज का प्रति किलो दाम 180 रुपए है, जबकि 2 दिन पहले 200 रुपए प्रति किलो है।

Breaking-News-Now-Tomatoes-Will-Not-Be-Used-In-Punjab-Raj-Bhavan-Governor-Orders-Decision-Taken-On-Shortage-And-Price-Rise



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं