September 17, 2026 21:07:13
पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का हुआ भोग समागम, कई प्रमुख हस्तियां हुई शामिल

पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का हुआ भोग समागम, कई प्रमुख हस्तियां हुई शामिल

Aug4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शिरोमणि पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा की शुक्रवार को रस्म पगड़ी व भोग गुरुद्वारा सिंह सभा मल्हार रोड पर हुआ। इस दौरान कई राजनीतिक, सामाजिक, धार्मक व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियां ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिंदा की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित किए कर उन्हें नमन कर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। चन्नी ने कहा कि शिंदा पंजाबी बोली का मान थे। उनके जाने से पूरी पंजाबियत को घाटा पड़ा है। पंजाब सरकार को उनकी याद में कोई न कोई स्मारक बननी चाहिए।
वहीं, 3 दिन पहले मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान भी शिंदा के निवास स्थान पर परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। शिंदा ने 26 जुलाई को डीएमसी अस्पताल में आखरी सांस ली थी। कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में फूड पाइप का ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शिंदा कई दिन एक निजी अस्पताल में भी वैंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

Punjabi-Singer-Surinder-Shindas-Bhog-Samagam-Many-Prominent-Personalities-Attended

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं