September 19, 2026 06:31:45
ईमानदारी अभी जिंदा है - तीन साल पहले सड़क पर गिरा ढाई लाख का सोना और अब महिला टीचर का बैग पुलिस को लौ

ईमानदारी अभी जिंदा है - तीन साल पहले सड़क पर गिरा ढाई लाख का सोना और अब महिला टीचर का बैग पुलिस को लौटाया

Aug5,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्पूज पंजाब, लुधियाना 

कहा जाता है कि ये जमाना अब ईमानदारी का नहीं रहा, लेकिन अब भी कुछ लोग इस ईमानदारी काे जिंदा रखे हुए हैं। ऐसे ही ईमानदार लोगों में शुमार हैं चंदर नगर के सन्नी कुमार। जिन्होंने आज पक्खोवाल रोड पर मोबाइल फोन, कुछ हजार रुपए और कुछ जरुरी चीजों से भरा बैग थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस को लौटा दिया। ये वहीं सन्नी कुमार हैं, जिन्होंने साल 2020 की 4 अगस्त को फव्वारा चौक सीबीआई मेन ब्रांच के बाहर सड़क पर गिरे करीब ढ़ाई लाख रुपए के सोने को बैंक मैनेजर के हवाले किया था। जिसके लिए सीबीआई ने सन्नी कुमार को प्रशंसा पत्र भी दिया था। सन्नी कुमार ने बताया कि आज वे पक्खोवाल रोड से डाक्टर के पास से लौट रहे थे तो रास्ते में सड़क पर एक महिला पर्स पड़ा दिखा। जिसे देकर उसने अपने मोटरसाइकिल को रोका और इसके बाद एडीसीपी थ्री शुभम अग्रवाल को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने इस बैग को नजदीकी थाने के हवाले करने को कह दिया। सन्नी कुमार लुधियाना के सतलुज क्लब में कोच है, इसलिए उसने ये बैग थाना डिवीजन नंबर आठ में एक पुलिस मुलाजिम के हवाले कर दिया। सन्नी ने बताया कि पर्स के से मिले दस्तावेजों से पता चला कि ये बैग विशाल नगर पक्खोवाल रोड रहने वाली किसी स्कूल टीचर का है। उन्होंने बताया कि इस बैग एक मोबाइल फोन, कुछ हजार रुपए व जरुरी दस्तावेज पडे़ थे। 

 

शायद भगवान ही उनकी ईमानदारी के इम्तिहान ले रहा - सन्नी

जब इस बारे में ई न्यूज पंजाब ने सन्नी कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि शायद भगवान ही उनकी ईमानदारी के इम्तिहान ले रहा है। आज से ठीक तीन साल पहले 4 अगस्त को ही उन्हें करीब ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत का सोने पड़ा बैग मिला था, तब भी उन्होंने ये बैग बैक मैनेजर के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा कि ये बड़ी हैरानी की बात है कि अब आज 5 अगस्त को ये लेडीज पर्स उन्हें सड़क पर गिरा मिला। लेकिन आज उनकी ईमानदारी डोली नहीं और इसे पुलिस के हवाले कर दिया। शायद भगवान मेरी ईमानदारी का टेस्क ले रहा। सन्नी कुमार को साल 2020 में 15 अगस्त के दिन पुरस्कार देने की प्लानिंग भी जिला प्रशासन के पास बनी थी, लेकिन कोरोना के चलते स्वतंत्र दिवस का राजकीय कार्यक्रम नहीं हो पाया था और वे ये सम्मान हासिल करते करते रह गए थे। 

Honesty-Is-Still-Alive-The-School-Teacher-Bag-That-Fell-On-The-Road-Was-Returned-To-The-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं