September 17, 2026 23:38:08
पंजाब में कल जाम रहेंगे नेशनल हाइवे:जुगाड़ू रेहड़ों के खिलाफ ट्रांसपोर्टर करेंगे प्रदर्शन

पंजाब में कल जाम रहेंगे नेशनल हाइवे:जुगाड़ू रेहड़ों के खिलाफ ट्रांसपोर्टर करेंगे प्रदर्शन

Aug5,2023 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। पंजाब में जुगाड़ू रेहड़ों के खिलाफ ट्रांसपोर्टर रविवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नेशनल हाइवे जाम रखेंगे। खन्ना में ट्रांसपोर्टरों को मनाने की कोशिश नाकाम रही। देर शाम को सिटी थाना 1 में पुलिस अधिकारियों ने काफी कोशिश की कि ट्रांसपोर्टर किसी तरह अपना रोष प्रदर्शन रद्द कर दें, लेकिन यूनियन अड़ी रही। जिसके चलते अब पंजाब में रविवार को चक्का जाम रहेगा। बैठक के बाद बातचीत करते हुए यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। वह लाखों रुपए खर्च करके गाड़ियां खरीदते हैं। 55 से 60 हजार रुपए हर साल टैक्स भरते हैं। हैवी लाइसेंस बनाते हैं। सरकारी खजाने को भरते हैं। दूसरी तरफ जुगाड़ू रेहड़े वाले अपने जुगाड़ से वाहन तैयार करके कम किराए पर माल ढोते हैं।
शांतिपूर्वक तरीके से रोड जाम करेंगे
ट्रांसपोर्टरों का कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इसे लेकर NH जाम रहेगा। खन्ना में ग्रीनलैंड होटल के पास धरना होगा। लुधियाना, जालंधर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा समेत सभी जिलों में चक्का जाम रहेगा। अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को बैठक में भरोसा दिलाया गया कि किसी प्रकार की हुल्लड़बाजी नहीं होगी। वह शांतिपूर्वक तरीके से रोड जाम करेंगे। एंबुलेंस समेत अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता दिया जाएगा।
जुगाड़ू रेहड़े बंद कराने की मांग
यूनियन ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जुगाड़ू रेहड़े पूरी तरह से बंद कराए जाएं। क्योंकि यह गैरकानूनी तरीके से तैयार किए जाते हैं। ज्यादातर चोरी की बाइकों के पीछे रेहड़ा लगाकर बनाए जाते हैं। सरकार ने एक बार पाबंदी लगाई थी तो अगले दिन आदेश वापस ले लिए थे।
प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश : डीएसपी
डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश जारी है। उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि संबंधित मंत्री से उनकी बैठक का समय तय कर देंगे। मांगों पर भी गौर किया जा रहा है। कोशिश है कि चक्का जाम रोका जाए।

National-Highway-Will-Remain-Jammed-In-Punjab-Tomorrow-Transporters-Will-Protest-Against-Jugadu-Rehda

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं