September 19, 2026 00:13:57
Nia चीफ दिनकर गुप्ता पहुंचे गोल्डन टेंपल, बोले- गुरुओं का आशीर्वाद लेने आया; खालसा एड पर की गई रेड प

Nia चीफ दिनकर गुप्ता पहुंचे गोल्डन टेंपल, बोले- गुरुओं का आशीर्वाद लेने आया; खालसा एड पर की गई रेड पर बोलने से इनकार

Aug6,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख दिनकर गुप्ता रविवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका है। पंजाब के DGP पद से हटाए जाने और केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जाने के बाद दिनकर गुप्ता का यह पहला अमृतसर दौरा है। गोल्डन टेंपल में माथा टेककर उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरक्षा घेरे में पहुंचे NIA चीफ दिनकर गुप्ता ने इस दौरान कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
NIA चीफ के गोल्डन टेंपल पहुंचने पर अमृतसर के DCP परमिंदर सिंह भंडाल भी उनके साथ थे। स्काई ब्लू रंग की शर्ट और ब्लैक पेंट में पहुंचे दिनकर गुप्ता ने आम व्यक्ति की तरह गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और फिर गुरुघर में माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि यह उनकी पर्सनल विजिट है और वह यहां सिर्फ गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। NIA चीफ ने मीडिया के अन्य सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। बीते दिनों उत्तर भारत में खालसा एड के प्रमुख के यहां की गई रेड के बारे में पूछने पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
अमृतसर से गुप्ता की ससुराल
दिनकर गुप्ता का अमृतसर से गहरा नाता है। पंजाब का DGP रहते हुए वह कई बार अमृतसर आ चुके हैं। उनकी पत्नी और वरिष्ठ IAS अफसर विन्नी महाजन पंजाब की चीफ सेक्रेटरी रह चुकी हैं। दिनकर गुप्ता का ससुराल अमृतसर में ही है। उनकी पत्नी विन्नी महाजन का बचपन अमृतसर में ही गुजरा है।

Nia-Chief-Dinkar-Gupta-Reached-The-Golden-Temple-Said-Came-To-Seek-The-Blessings-Of-The-Gurus-Refusal-To-Speak-On-Raid-On-Khalsa-Aid



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं