अमृतसर। पाकिस्तान के तस्करों की तरफ से भारतीय सीमा में भेजी गई हेरोइन की सबसे बड़ी खेप को पंजाब पुलिस ने जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह खेप 2 अलग-अलग तस्कर गिरोह से पकड़ी गई है और इसे पुलिस ने 2023 की सबसे बड़ी रिकवरी बताया है। इस खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 539 करोड़ के करीब आंकी जा रही है। DGP गौरव यादव ने ट्वीट करके बताया कि यह रिकवरी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की तरफ से की गई है। 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 4 तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। खेप पाकिस्तान से भारतीय सीमा में डिलीवर हुई थी और पकड़े गए तस्कर पंजाब के अलावा अन्य राज्यों तक इस खेप को पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने NDPS के अंतर्गत SSOC फाजिल्का में मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
3 इंपोर्टेड पिस्टल भी रिकवर
DGP ने बताया कि इस मामले में 4 तस्कर पकड़े गए हैं। एक मामले में 41 किलो और दूसरे मामले में 36 किलो हेरोइन को रिकवर किया गया है। जिसकी कुल वैल्यू 539 करोड़ रुपए के करीब है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 इंपोर्टेड पिस्टल भी रिकवर किए हैं।
Heroin-Worth-Rs-539-Crore-Seized-From-Pakistan-Punjab-Police-Arrests-4-Smugglers-3-Imported-Pistols-Recovered