September 19, 2026 00:28:53
नवांशहर में बाल्टी में औंधे मुंह गिरा बच्चा, मौत: खेलते समय हादसा; विदेश में रह रहे पति से फोन पर बा

नवांशहर में बाल्टी में औंधे मुंह गिरा बच्चा, मौत: खेलते समय हादसा; विदेश में रह रहे पति से फोन पर बात कर रही थी मां

Aug7,2023 | Enews Team | Nava Shehar

नवांशहर। नवांशहर के गांव झिंगड़ा में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान अनवर भाटिया के रूप में हुई है। दादा ने बताया कि वह लगभग 15 मिनट पहले मेरे पास खेल रहा था और उसके बाद उसकी मां ने उसे चाय पीने के लिए आवाज लगाई तो वहां मां के पास चला गया, परंतु उस दौरान बच्चे के पिता के साथ मां की विदेश में फोन पर बात चल रही थी। जिसमें बच्चे ने पिता के साथ भी बात की और खिलौना कार मांगने की बात कही। दादा ने बताया कि अनवर भाटिया खिलौना कार के साथ खेलता खेलता मां के पास से कब पानी वाली बाल्टी के पास पहुंच गया पता नहीं चला। खिलौना कार पानी की बाल्टी में गिर गई, खिलौना कार को बाहर निकालते वक्त बाल्टी में थोड़े से पानी में बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
फोन बंद होने पर बच्चे को ढूंढने लगी मां
जब विदेश से फोन बंद हुआ तो मां ने बच्चे को ढूंढने की कोशिश की तो देखा कि बच्चा पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा हुआ है। जब तक उसको सीधा किया उसकी मौत हो चुकी थी। बाल्टी में सिर्फ डेढ़ 2 लीटर पानी ही था, जो बच्चे के मुंह में चला गया और वह सीधा नहीं हो सका। वहीं, दादी घर में मौजूद नहीं थी। दादा साथ वाले कमरे में मौजूद थे। उन्हें भी बच्चे के पानी में गिरने की भनक नहीं मिली।
दादा बोला अपने बच्चों का रखें ध्यान
दादा ने कहा कि हमारे साथ जो होना था वह तो हो गया, परंतु मैं और परिवारों को कहना चाहता हूं की मां अपने बच्चे का पूरा ध्यान रखें। जब वह फोन करती हैं तो उन्हें कोई सुध बुध नहीं रहती है कि उनका बच्चा कहां खेल रहा है या फिर इस प्रकार की अनहोनी होने के बाद सबक मिलता है।

Child-Fell-Face-Down-In-Bucket-In-Nawanshahar-Death-Accident-While-Playing-Mother-Was-Talking-On-The-Phone-With-Her-Husband-Living-Abroad



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं