यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना के पंसारी बाजार में एक इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण का मुददा गर्माया हुआ है। ये बिल्डिंग निर्माण पंसारी बाजार के ब्लॉक नंबर 4 में पड़ती प्रॉपर्टी नंबर 526 में किया जा रहा है। इस निर्माण को लेकर पड़ोसी महिला शिल्पा जिंदल पत्नी राजेश कुमार कोर्ट में गए हुए हैं और कोर्ट के आदेशों का सरेआम उल्लंघन कर इस निर्माण को दिन दिहाडे़ तेजी से आरंभ कर दिया गया है। कोर्ट ने अपने आदेशों में साफ साफ है कि पड़ोसी की बिल्डिंग को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, लेकिन मौके पर पड़ोसी की दीवारों पर छेछ़ कर बड़े बडे़ सरिये उसमें डाले जा रहे हैं। ये मामला पिछले दस दिनों से नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी प्रदीप कुमार व महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर के पास भी पहुंचा हुआ है और उनकी ओर से निर्माण को हरी झंड़ी दिए जाने से अब कहा जाने लगा है कि बिल्डिंग ब्रांच में सेटिंग हो गई है। अब ऐसे में शिकायतकर्ता ने उक्त ममाले में नगर निगम कमिश्नर डा. शैना अग्रवाल को शिकायत दे इंसाफ की गुहार लगाई है।
-- लापरवाही से गिर सकती है पड़ोसी की बिल्डिंग
पंसारी बाजार शहर का बेहद पुराना इलाका है और करीब 75 गज एरिया में ये इल्लीगल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इलाका पुराना होने के चलते आसपड़ोस की प्रॉपर्टी भी अधिक मजबूत नहीं है। जबकि उक्त प्रॉपर्टी मालिक ने पुराना स्ट्रक्चर गिराकर कामशिर्यल बिल्डिंग बनाने का काम शुरु कर दिया है और इसके लिए आस पड़ोस की बिल्डिंग में छेद किए जा रहे हैं। जिससे पड़ोसियों की बिल्डिंग में तोड़फोड़ तो हो ही रही है, इसके साथ साथ पड़ोसियों की बिल्डिंग गिराने का भी खतरा बना हुआ है।
There-Is-No-Brake-On-The-Construction-Of-Illegal-Building