September 17, 2026 23:37:49
ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब बंद के दौरान मोगा में गोली चली, दुकान बंद कराने को लेकर बहस, दुकानदार ने किया

ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब बंद के दौरान मोगा में गोली चली, दुकान बंद कराने को लेकर बहस, दुकानदार ने किया फायर; एक प्रदर्शनकारी जख्मी

Aug9,2023 | Enews Team | Moga

मोगा। मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान मोगा में गोली चल गई। कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे। यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक प्रदर्शनकारी को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल की हुई है। बंद की कॉल को देखते हुए कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए हैं।
जालंधर-दिल्ली हाईवे 10 मिनट के लिए रोका
जालंधर, बरनाला और गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला है। जालंधर में सभी बड़े बाजार बंद हैं। इसके साथ यहां संगठनों ने 10 मिनट के लिए जालंधर-दिल्ली हाईवे रोका। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट है। रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है, लेकिन माहौल को देख करीबी बस स्टैंड पर रोक सकते हैं। वहीं किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर भी बसें नहीं चलाएंगे।
जालंधर में 2 चौक बंद, चौराहों पर पुलिस तैनात
बंद के लिहाज से जालंधर सबसे संवेदनशील शहर है। इसे देखते हुए कपूरथला चौक, रविदास चौक, ‌BSF चौक, नकोदर चौक और BMC चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने लंबा पिंड चौक और रामा मंडी में जाम लगा दिया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लुधियाना में जालंधर बाइपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Breaking-News-Bullet-Fired-In-Moga-During-Punjab-Bandh-Debate-Over-Closure-Of-Shop-Shopkeeper-Opened-Fire-A-Protester-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं