September 19, 2026 00:29:39
नवजोत सिद्धू पत्नी की सेवा करते दिखे:5वीं कीमोथेरेपी के बाद कमजोर हुई डॉ. नवजोत कौर; अब जल्द ही मनाल

नवजोत सिद्धू पत्नी की सेवा करते दिखे:5वीं कीमोथेरेपी के बाद कमजोर हुई डॉ. नवजोत कौर; अब जल्द ही मनाली जाएगा परिवार

Aug10,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी की सेवा करने में व्यस्त हैं। डॉ. नवजोत कौर की 5वीं कीमोथेरेपी हुई है, जिसके बाद वह काफी कमजोर हो चुकी हैं। नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें बीते 4 महीनों से अकेला नहीं छोड़ रहे। अब उन्हें मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती देने के लिए मनाली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।  नवजोत सिंह सिद्धू ने डॉ. नवजोत कौर की 5वीं कीमोथेरेपी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिद्धू इस दौरान डॉ. रूपिंदर का धन्यवाद भी कर रहे हैं, जो उनकी पत्नी को रोगमुक्त करने में मदद कर रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा- घाव तो भर गए हैं, लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे। 5वीं कीमो चल रही है। कुछ समय के लिए अच्छी नस ढूंढना व्यर्थ चला गया और फिर डॉ. रूपिंदर की विशेषज्ञता काम आई। उसने (डॉ. नवजोत कौर) अपना हाथ हिलाने से इनकार कर दिया इसलिए चम्मच से उसे खाना खिलाया। आखिरी कीमो के बाद बड़े पैमाने पर संवहनी प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, गर्मी और अत्यधिक आर्द्रता से अतिरंजित, उसे सांत्वना के लिए मनाली ले जाने का समय आ गया है।
जल्द मनाली जाएंगे नवजोत सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू अब जल्द ही नवजोत कौर को परिवार सहित मनाली ले जाने वाले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू हर कीमोथेरेपी के बाद डॉ. नवजोत कौर को मानसिक व शारीरिक शांति देने के लिए कहीं न कहीं ले जा रहे हैं। अब जब अंतिम थेरेपी भी हो गई तो नवजोत सिंह सिद्धू अब पूरे परिवार को पहाड़ों पर लेकर जाने वाले हैं।

Navjot-Sidhu-Was-Seen-Serving-His-Wife-Dr-Navjot-Kaur-Became-Weak-After-5th-Chemotherapy-Now-The-Family-Will-Go-To-Manali-Soon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं