चंडीगढ़। पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह सिंगा समेत 5 लोगों पर कपूरथला में अश्लीलता और हथियार प्रमोट करने पर FIR दर्ज की गई है। भीम राव युवा फोर्स के प्रधान अमनदीप सहोता शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। फोर्स के सदस्यों ने SSP कपूरथला को शिकायत में लिखा है कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल जिला होशियारपुर ने हथियारों वाले गीतों को प्रमोट करके पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की है। गीत में किया अश्लील शब्दों का इस्तेमाल अब सिंगा का नया गीत स्टिल अलाइव.. जो एक महीने पहले लॉन्च हुआ है, लगातार पंजाबी चैनलों पर चल रहा है। इस गीत में पूरी अश्लीलता भरी है। इस गीत में अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में अश्लीलता फैल रही है। इस तरह के गीत सुनने योग्य नहीं हैं। पुलिस ने सिंगा के अलावा प्रोडयूसर बीग.के सिंह, डायरेक्टर अमनदीप सिंह, वीरुन वर्मा सोनू गिल DOP और गाने की एडिटिंग करने वाले जतिन अरोड़ा को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Fir-On-5-People-Including-Punjabi-Singer-Singa-Allegations-Of-Promoting-Obscenity-And-Weapons-In-The-Song