मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर अपने गांव मूसा की सरपंच भी थीं। बीते कल पंजाब सरकार द्वारा आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पंचायतों को भंग कर दिए जाने की नोटिफिकेशन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज डाला है। मैसेज को देखकर संशय है पैदा हो गया है कि शायद वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछली बार भी सिद्धू मूसेवाला ने अपनी माता को खुद पंचायत चुनाव में उतारा था और गांव में घर-घर जाकर उनके लिए वोट भी मांगे थे। लेकिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके माता-पिता पूरी तरह से टूट गए हैं।
माता चरण कौर ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाल कर साथ देने के लिए जहां गांव वालों का धन्यवाद किया है, वहीं पर कहा कि यदि उनसे कार्यकाल के दौरान कोई गलती हो गई हो तो उन्हें माफ कर दें। उन्होंने अपने मैसेज में कहा है कि अच्छा-बुरा जैसा भी तजुर्बा उनके पास था उसके हिसाब से उन्हें जितनी समझ थी उसके अनुसार गांव में विकास के काम करने की कोशिश की। जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखाया हो या फिर कोई उनसे गलती हुई तो गांव वाले उन्हें माफ कर दें।
सिद्धू ने कहा था- बिना पैसे बांटे जीता चुनाव
सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने गांव मूसा की ही महिला प्रतिद्वंद्वी मनजीत कौर को 599 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। अपनी माता की जीत पक्की करने कि सिद्धू मूसेवाला ने कड़ी मेहनत की थी। जीत के बाद घर में जश्न का माहौल था और मूसेवाला ने दावा किया था मूसा गांव पूरी तरह से नशा मुक्त है। चुनाव उन्होंने बिना कोई शराब-नशा या फिर पैसे बांटे जीता है।
Suspense-On-Moosewalas-Mother-Contesting-For-Re-Election-On-Dissolution-Of-Panchayats-Said-Sorry-If-I-Made-Any-Mistake-Unknowingly