चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा प्रोवाइडर/IE, EGS, STR, AIE समेत स्पेशल इन्कलुसिव टीचर भी अब राज्य स्तरीय सम्मान हासिल कर सकेंगे। यह सभी टीचर पंजाब सरकार द्वारा ' शिक्षक दिवस' पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में बीते लंबे समय से काम कर रहे शिक्षा प्रोवाइडर/IE, EGS, STR, AIE समेत स्पेशल इन्कलुसिव टीचरों ने सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें कच्चे टीचर कहकर इनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और नाममात्र वेतन के साथ इनका आर्थिक शोषण भी किया गया। जबकि CM भगवंत मान द्वारा 12710 टीचरों को रेगुलर करने संबंधी लेटर दिए गए हैं। पांच विशेष पुरस्कार किए गए आरक्षित शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि उक्त सभी टीचरों को अन्य टीचरों की तर्ज पर राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहिए। क्योंकि उन्हें अब तक इस सम्मान से वंचित रखा जाना गलत था। इस कारण इस बार राज्य पुरस्कारों में दिए जाने पुरस्कार के अलावा पांच विशेष पुरस्कार इस वर्ग के टीचरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। आगामी साल से इन टीचरों को अन्य शिक्षकों के साथ ही पुरस्कार लेने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। 18 अगस्त तक पोर्टल पर उपलब्धियां बताएं टीचर इस सेशन के दौरान इन टीचरों को विशेष मौका प्रदान करते हुए राज्य पुरस्कार लेने संबंधी अपनी उपलब्धियों समेत अन्य औपचारिक कार्रवाई अप्लाई करने के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा 18 अगस्त तक पोर्टल खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
Punjab-Teachers-Will-Get-State-Level-Awards-Education-Minister-Bains-Orders-To-Open-The-Portal-By-August-18-5-Special-Prizes-Decided