September 18, 2026 04:24:37
पंजाब Cm एट होम में नहीं आए:गवर्नर उन्हीं के शब्दों में बोले- लोगों को डराने के लिए राजभवन के बाहर त

पंजाब Cm एट होम में नहीं आए:गवर्नर उन्हीं के शब्दों में बोले- लोगों को डराने के लिए राजभवन के बाहर तोपें जो रखीं हैं

Aug17,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रही जुबानी जंग खत्म नहीं हो रही है। दोनों लगातार एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल पुरोहित द्वारा आयोजित औपचारिक 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पूछने पर गवर्नर ने तंज कस दिया। राज्यपाल पुरोहित ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एट होम कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया। उनका निर्णय उनकी अपनी समझ के अनुसार होता है, लेकिन गवर्नर का जवाब यहीं खत्म नहीं हुआ। गवर्नर ने मुख्यमंत्री को उन्हीं के द्वारा बोले गए शब्दों में जवाब दिया।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने जून में विधानसभा सेशन में CM द्वारा कहे गए शब्दों को उन्हीं पर दोहरा दिया। CM ने कहा था कि लोगों को डराने के लिए राजभवन के बाहर तोपें रखी गईं। जब मीडिया ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री मान के कार्यक्रम में न आने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री ने राजभवन के बाहर रखी गईं औपचारिक तोपों के डर से इस कार्यक्रम को छोड़ने का फैसला किया होगा।

पहले भी आ चुके आमने-सामने
यह पहली बार नहीं है, जब गवर्नर के बुलावे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हों। इससे पहले चंडीगढ़ में आयोजित एयरफोर्स डे के कार्यक्रम में भी गवर्नर के बुलाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं पहुंचे थे। इस दौरान भी दोनों के बीच जमकर ट‌्वीटर वार चली थी। इससे पहले भी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान एक दूसरे के सामने हो चुके हैं। विधानसभा सत्र को गैर-संवैधानिक कहने पर भी CM और गवर्नर के बीच तकरार हुई थी। इससे पहले बजट सेशन पर भी दोनों एक दूसरे के आमने-सामने थे। CM भगवंत मान एक तरफ यूनिवर्सिटी बल विधानसभा में पास कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ गवर्नर ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के VC का नाम घोषित कर दिया, जिसके बाद फिर दोनों एक दूसरे के आमने सामने हो गए थे।

Punjab-Cm-Did-Not-Come-At-Home-The-Governor-Said-In-His-Own-Words-Cannons-Are-Placed-Outside-The-Raj-Bhavan-To-Scare-People



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं