September 17, 2026 21:06:59
बाढ़ से बचाव कार्य में लगे शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा, फिरोजपुर में Bsf चौकी डूबी, 7 जिले प्रभावित

बाढ़ से बचाव कार्य में लगे शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा, फिरोजपुर में Bsf चौकी डूबी, 7 जिले प्रभावित

Aug19,2023 | Enews Team | Ropar

रोपड़ पंजाब के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गए पानी के बाद यह हालात बने हैं। बाढ़ का असर रोपड़, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में हुआ है। बाढ़ के दौरान दरिया में बहने से अभी तक कई मौते हो चुकी हैं। जिसके बाद शहीर भगत सिंह नगर में दरिया व नहरों में नहाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार एक जान जाने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। ऐसे में यह रोक लगाना बहुत जरूरी है।
रोपड़ में बाढ़ के बाद बचाव में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। बैंस ने खुद जानकारी देते हुए कहा-''बाढ़ से राहत कार्य के दौरान पैर पर जहरीले सांप ने काट दिया। जहर की वजह से सूजन आ गई थी। हालांकि अब स्थिति ठीक है। सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं। इसी बीच बचाव में उतरी NDRF की टीम ने फिरोजपुर के गांव रुकणे निवासी गुरभेज सिंह को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला। गुरभेज सिंह एक सफेदे के पेड़ के साथ लटका हुआ था। दूर से टीम ने देख नाव को उसकी तरफ मोड़ा। गुरभेज ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोड़ घर लौट रहा था। तभी अचानक पानी का स्तर गले तक पहुंच गया। उसे एक पेड़ का सहारा मिला और वह वहीं लटक गया। ढाई घंटे वह उस पेड़ से लटका रहा।
तरनतारन के हरिके हेड्स से पानी छोड़े जाने के बाद अब बाढ़ का असर फिरोजपुर में दिखने लगा है। यहां एक पुल टूटने से 15 गांव देश से कट गए हैं, वहीं बॉर्डर पर BSF की चौकी तीर्थ पानी में डूब गई है। 2 दर्जन के करीब BSF जवानों को निकाला गया है।

Snake-Bites-Education-Minister-Engaged-In-Flood-Rescue-Work-Bsf-Post-Submerged-In-Ferozepur-7-Districts-Affected



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं