September 19, 2026 06:31:23
पंजाब में सरकार देगी 20 हजार नौकरियां, कैटेगरी 3 व 4 के कर्मियों की होगी भर्ती, सभी विभागों से रिक्त

पंजाब में सरकार देगी 20 हजार नौकरियां, कैटेगरी 3 व 4 के कर्मियों की होगी भर्ती, सभी विभागों से रिक्त पदों की मांगी जानकारी

Aug20,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार दूसरे साल के कार्यकाल में भी करीब बीस हजार पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। पंजाब सरकार ने यह फैसला सरकारी विभागों के कामकाज में तेजी लाने और कर्मचारियों से काम का बोझ घटाने के मकसद से लिया है। राज्य सरकार द्वारा सभी विभागीय प्रमुख को रिक्त पदों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री दफ्तर में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान विभागों, बोर्ड और कॉरपोरेशन के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। इसके बाद कैटेगरी-3 और कैटेगरी-4 के कर्मचारियों व अधिकारियों के ओर पदों पर भर्ती की जाएगी।

अतिरिक्त पदों को खत्म नहीं करेगी सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च अधिकारियों से संयुक्त मीटिंग में फैसला किया है कि लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को खत्म नहीं किया जाएगा। क्योंकि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। पंजाब सरकार ने बीते डेढ़ साल में तीस हजार लोगों को नौकरियां देने का दावा किया है। पंजाब सरकार अपने दूसरे साल के कार्यकाल में इस आंकड़े को पचास हजार पर ले जाना चाहती है।

Government-Will-Give-20-Thousand-Jobs-In-Punjab-Category-3-And-4-Personnel-Will-Be-Recruited-Information-Sought-From-All-Departments-About-Vacant-Posts

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं