September 18, 2026 04:23:01
बर्मिंघम-अमृतसर फ्लाइट में बम थ्रेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर सफाई में विमान के टॉयलेट में मिली पर्ची; जां

बर्मिंघम-अमृतसर फ्लाइट में बम थ्रेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर सफाई में विमान के टॉयलेट में मिली पर्ची; जांच के बाद फ्लाइट रवाना

Aug21,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। इंग्लैंड के बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीम ने फ्लाट की तकरीबन 3 घंटे तक जांच की। जिसके बाद अब फ्लाइट को वापस बर्मिंघम के लिए रवाना कर दिया गया है। सोमवार दोपहर 2.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से यही फ्लाइट वापस बर्मिंघम के लिए जानी थी। एयरपोर्ट डॉयरेक्टर का कहना है कि यह एक फेक कॉल थी। सुरक्षा जांच के बाद अब इसे रवाना कर दिया गया है।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI118 अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्री चेक आउट कर गए। यात्रियों के चले जाने के बाद विमान को हैंगर में लगाकर साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारी को एक पर्ची मिली, जिस पर बम लिखा हुआ था। सफाई टीम ने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी। इसके बाद आनन-फानन में सिक्योरिटी पर्पज से विमान को आइसोलेट कर CISF की टीम विमान की जांच में जुट गई। विमान के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। दोपहर ढाई बजे एयर इंडिया के इसी विमान को वापस अमृतसर-बर्मिंघम रूट पर रवाना होना था मगर इस पूरी घटना की वजह से ये फ्लाइट लेट हो गई।

अधिकारियों की बैठक के बाद हुई रवाना
इस घटना के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों, एयर इंडिया स्टाफ और सीआईएसएफ अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई। अमृतसर एयरपोर्ट की ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर का कहना है कि यह एक फेक कॉल थी। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जरूरी थी। अब जब सभी सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया गया है तो इस फ्लाइट को बर्मिंघम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Bomb-Threat-In-Birmingham-Amritsar-Flight-Slip-Found-In-Aircraft-Toilet-During-Cleaning-At-Amritsar-Airport-Flight-After-Check-In



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं