September 19, 2026 06:31:25
पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को जारी की 186 करोड़ राहत राशि, 16 जिलों के डीसी को भेजा फंड

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को जारी की 186 करोड़ राहत राशि, 16 जिलों के डीसी को भेजा फंड

Aug22,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने दी। राज्य के 16 जिलों के डीसी को फंड भेज दिया गया है। बता दें कि मान सरकार ने 186 करोड़ रुपए जारी की है। वहीं आपको बता दें कि मान सरकार ने मुआवजे की पहली राशि जारी की है। सीएम मान का कहना है कि जैसे-जैसे गिरदावरी होगी वैसे वैसे ही बाकी की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी मुकम्मल गिरदावरी नहीं हुई है। रोपड़, गुरदासपुर, पठानकोट व अन्य जिलों में बाढ़ ने अपना कहर बरपाया है। जिक्रयोग्य है कि मान सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब में बाढ़ आने से बड़े स्तर पर किसानों की फसल व गांव के कई घरों का नुकसान पहुंचा। जहां तक कि लोगों के घर तक ढह गए हैं।   गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ को लेकर सी.एम. मान एक्शन में भी नजर आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के निर्देश  जारी किए थे। साथ ही अधिकारियों को भी तैनात रहने के आदेश जारी किए थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें भी पहुंचाई गई थी। सी.एम. मान ने कहा था कि बाढ़ के कहर को लेकर प्रशासन जो कुछ कर सकता है उसे तुरंत प्रभाव से बचाव किया जाए।

Punjab-Government-Released-186-Crore-Relief-Amount-To-Flood-Victims-Funds-Sent-To-Dcs-Of-16-Districts

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं