यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में तैनात नगर निगम कमिश्नर डा. शैना अग्रवाल का लुधियाना से तबादला कर दिया गया है और उनके साथ साथ उनके आईएएस पति संयम अग्रवाल का भी एक महीने में दूसरा तबादला कर दिया गया है। शैना अग्रवाल की जगह अब आईएएस संदीप ऋषि निगम कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे। बीते साल ही संदीप ऋषि को पीसीएस से आईएएस प्रमाेट किया गया था। लेकिन साल 2023 के बीते साढे़ तीन महीनों में ये उनका छठा तबादला है। संदीप ऋषि ने बतौर पीसीएस अधिकतर समय अमृतसर में ही गुजारा है और इसी के चलते उन्हें बीती जुलाई महीने में पहली सबसे बड़ी जिम्मेदारी अमृतसर निगम कमिश्नर की कमान के साथ थमाई गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही उनका यहां से तबादला कर उन्हें दोबारा से पटियाला में अस्सिटेंट एक्साइज कमिश्नर का चार्ज दे दिया गया था। जबकि शैना अग्रवाल को भी निगम कमिश्नर लुधियाना के अहम पद से साइड करते हुए अब सोशल सिक्योरिटी एंड वूमैन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट का स्पेशल सेक्रेटरी लगाया गया है। आज जारी हुई तबादला सूची में 16 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
-- बाक्स
शैना अग्रवाल के तबादले के पीछे कईं चर्चाएं
लुधियाना में नगर निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल के तबादले के साथ ही कईं तरह की चर्चाएं भी आरंभ हो गई हैं। बताया जाता है कि शैना अग्रवाल के कई मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व लोकल गर्वमेंट के आला अधिकारियों के पास पहुंच गए थे और उनकी मनमाने ढंग से लिए जाने वाले फैसले भी सवालों के घेरे में आए हुए थे। शैना अग्रवाल के कार्यकाल में शहर में अवैध बिल्डिंगें धड़ाधड़ बनी और बतौर निगम कमिश्नर वे इन पर कार्रवाई करने में पूरी तरह से फलाप साबित हुई। इसके साथ साथ वे आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के भी दबाव में थी और उनके कहने पर कईं गलत कामों को हरी झंड़ी तो कुछ पर पर्दा डाले हुए थी। इतना ही नहीं उनको दी गई जिम्मेदारी में उनके पति जो की मलेरकोटला के डीसी थे, का भी पूरा हाथ बताया जाता था और ये बात भी मुख्यमंत्री के दरबार में चर्चा में थी। सूत्र बताते हैं कि उनके पति संयम अग्रवाल लुधियाना के नगर निगम कमिश्नर के कईं अहम फैसले खुद लेते थे और यही कारण है कि कईं अहम फाइलें शैना अग्रवाल अपनी कोठी में लेकर जाती थी और उन पर फैसला भी आपसी सर्वसम्मति से लिया जाता था। इल्लीगल बिल्डिंग मामलें में लगातार सरकार के पास भी शिकायतें पहुंच रही थी, लेकिन इन पर सख्त कार्रवाई की जगह इन्हें शैल्टर देकर धड़ल्ले से बनाया गया और निगम की बिल्डिंग ब्रांच मूक दर्शक बनकर बैठी रही। वहीं निगम के एमटीपी रजनीश वधवा के साथ भी उनका 36 का आंकड़ा सबको मालूम है।
संयम अग्रवाल का दस दिन बाद ही दूसरा तबादला
संयम अग्रवाल के पास पहले डीसी मलेरकोटला का चार्ज था और बीती 9 अगस्त को उनका तबादला कर उन्हें पीएमआईडीसी का ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर कम सीईओ लगाया गया था। लेकिन दस दिन बाद ही उन्हें इसी अहम पोस्ट से साइड़ करते हुए एग्रीक्लचर एंड फार्मर्स वैलफेयर का स्पेशल सेक्रेटरी लगा दिया गया है।
Mc-Commissioner-Shaina-Agarwal-Transferred-Along-With-Ias-Husband-