अमृतसर। दिल्ली दंगों के आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ बुधवार को स्थानीय कोर्ट ने आरोप तय किए। इस दौरान सज्जन कुमार से IPC 302 की धारा को हटा दिया गया है। जिस पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दुख जाहिर किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि जांच में कहीं कमी रह गई, तभी ऐसा हुआ है।
सुखबीर बादल ने कहा कि पूरे भारत में अगर पूछा जाए कि दिल्ली दंगों के पीछे किन का हाथ था तो सभी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर का नाम लेंगे। लेकिन इतने सालों के बाद जब सज्जन कुमार पर आरोप तय किए गए तो उस पर से धारा 302 हटा दी गई है। सुखबीर बादल ने कहा कि कहीं ना कहीं जांच में कमी रह गई। जिम्मेदारी सेंटर सरकार की है, जिन्होंने पैरवी ठीक नहीं की। अन्यथा हजारों महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का कत्ल कर दिया गया हो और धारा 302 ना लगी हो यह सुन दुख हुआ है और सिख कौम में इसे लेकर मायूसी है।
भगवंत मान को कहा तानाशाह
सुखबीर बादल ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तानाशाह कहा है। उनका कहना है कि भगवंत मान जो पंजाब में कर रहे हैं, वे सही नहीं है। किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनकी बातों को सुनने तक से इनकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में पंजाब के लोग इसका जवाब जरूर देंगे।
Section-302-Removed-From-Sajjan-Accused-Of-Delhi-Riots-Akali-Dal-President-Sukhbir-Badal-Said-Disappointment-In-Sikh-Community-Due-To-This-Decision