September 17, 2026 21:58:06
Mla अंगुराल कोर्ट में हुए पेश, 25 हजार लगा जुर्माना, पासपोर्ट जमा कराने के आदेश

Mla अंगुराल कोर्ट में हुए पेश, 25 हजार लगा जुर्माना, पासपोर्ट जमा कराने के आदेश

Aug23,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को कोर्ट ने 24 अगस्त (वीरवार) को कोर्ट में गिरफ्तार कर पेश किए जाने के आदेश दिए थे। मगर शीतल अंगुराल बुधवार को ही कोर्ट में पेश हो गए और जमानत याचिका दायर की। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। अब इस केस में कोर्ट में कोर्ट 1 सिंतबर को सुनवाई करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए हुए शीतल अंगुराल को उनका पासपोर्ट निचली कोर्ट में जमा करने के आदेश दिए हैं। वहीं, लगाया गया जुर्माना अंगुराल को एक हफ्ते के अंदर अंदर जमा करवाना होगा। बता दें कि बीते दिन सीजेएम अमित कुमार गर्ग की कोर्ट ने जालंधर वेस्ट के आप विधायक शीतल अंगुराल के हरविंद्र कौर मिंटी मामले में बार-बार समन भेजने के बावजूद पेश न होने पर सख्त एक्शन लिया था. कोर्ट ने विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 24 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए थे।

यह था सारा मामला
हरविंद्र कौर मिंटी ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा में टिप्पणी करने पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर-6 में शीतल अंगुराल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शिकायत में मिंटी कौर ने कहा था कि उसके बारे में आपत्तिजनक शब्द कहने के साथ-साथ उसे ब्लैकमेलर भी कहा गया था। जिसे लेकर अंगुराल कोर्ट में नहीं पेश दिए। जिसके बाद सीजेएम अमित कुमार गर्ग के आदेश में कहा है कि शीतल अंगुराल द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन न करना साफ दर्शाता है कि वह न्यायिक व्यवस्था को चैलेंज कर रहे हैं।

Mla-Appeared-In-Angural-Court-Fined-25-Thousand-Ordered-To-Deposit-Passport

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं