September 18, 2026 03:28:32
गैंगस्टर लॉरेंस को ले गई गुजरात पुलिस, प्रोडक्शन वारंट मिला, हेरोइन मिलने के मामले में पूछताछ होगी

गैंगस्टर लॉरेंस को ले गई गुजरात पुलिस, प्रोडक्शन वारंट मिला, हेरोइन मिलने के मामले में पूछताछ होगी

Aug24,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात ले जाया गया है। गुजरात पुलिस लॉरेंस को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई है। पुलिस उससे गुजरात में दर्ज हेरोइन संबंधी NDPS एक्ट के एक केस में पूछताछ करेगी।
गौर करने वाली बात यह है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाज से ले जाया गया है। पुलिस टीम बीते कल लॉरेंस को चारों ओर से घेरकर दोपहर साढ़े 3 बजे मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंची। फिर शाम 7 बजे की फ्लाइट से उसे गुजरात ले जाया गया। हैरत की बात यह है कि गैंगस्टर लॉरेंस पुलिस घेरे में मोहाली एयरपोर्ट ऐसे पहुंचा जैसे फिल्म एक्टर या सेलिब्रिटी हो।

फिल्मी स्टाइल में चला लॉरेंस
पुलिस सुरक्षा के बीच संतरी रंग की टी-शर्ट पहने लॉरेंस डील-डौल के साथ चलता दिखा। उसने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ था। हाथ में एक बैग भी पकड़ा हुआ था। मोहाली एयरपोर्ट परिसर में लॉरेंस को पुलिस के घेरे के बीच इस तरह बेफिक्र अंदाज में चलता देख हर कोई हैरान था।

गुजरात की ATS जांच में आया गैंगस्टर का नाम
गौरतलब है कि सितंबर 2002 में दर्ज मामले के अनुसार, गुजरात में करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की गई थी। गुजरात ATS की जांच में लॉरेंस का नाम सामने आया था। इससे पहले भी लॉरेंस से पूछताछ की जा चुकी है और अब उसे दोबारा पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

Gujarat-Police-Took-Gangster-Lawrence-Got-Production-Warrant-Will-Inquire-About-Heroin-Recovery

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं