September 18, 2026 22:18:13
G20 सम्मेलन से पहले आतंकी पन्नू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी, दिल्ली के मेट्रो-स्टेशनों पर ल

G20 सम्मेलन से पहले आतंकी पन्नू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी, दिल्ली के मेट्रो-स्टेशनों पर लिखे खालिस्तानी नारे

Aug27,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले G20 सम्मेलन से पहले सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए वीडियो जारी किया है। पन्नू ने दावा किया कि दिल्ली के कई मेट्रो-स्टेशनों पर खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से खालिस्तानी नारे भी लिखे गए हैं। आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा- सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए SFJ के खालिस्तान समर्थकों ने दिल्ली के शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। यह स्लोगन शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के बाहर लिखे गए हैं। इन स्लोगन में साफ लिखा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। खालिस्तान जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों का नरसंहार करवा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धमकी भी दी है।

15 अगस्त को भी माहौल खराब करने का किया था प्रयास
इससे पहले आतंकी पन्नू ने 15 अगस्त को भी माहौल खराब करने का प्रयास किया था। पन्नू ने खालिस्तान का नाम लेकर सिखों को उकसाया और दिल्ली आने के लिए कहा था। सिर्फ सिखों को ही नहीं, जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों को भी पन्नू ने दिल्ली इकट्‌ठे होने की अपील की थी।

अमेरिका में बैठकर देता है धमकी
पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव का रहने वाला है।​ जिसके बाद वह विदेश चला गया। वहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ​​​​​खालिस्तानी मंसूबों को पूरा करने में जुट गया। वह अमेरिका के अलावा इंग्लैंड और कनाडा में अपने संगठन के जरिए भारत विरोधी प्रोपेगंडा चलाता रहा। खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर वह पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ है। भारत की एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता है। हाल ही में उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद इसके लिए कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो भी जारी किया था।

Terrorist-Pannu-Threatens-Prime-Minister-Narendra-Modi-Before-G20-Conference-Khalistani-Slogans-Written-On-Metro-Stations-Of-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं