हैबोवाल में दुर्गापुरी स्थित 22 फुटी बादशाह पंडाल द्वारा चौथी पालकी यात्रा निकाली गईं। जिसकी अगवाई कुमार गौरव की ओर से की गई। यात्रा के शुभारंभ से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की ओर से महा आरती की गई। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद सनी भल्ला भी मौजूद थे । ढोल नगाड़ों के साथ महाआरती की शुरूआत की गई। हैबोवाल शॉपकीपर एसोसिएशन के सभी दुकानदार इस दौरान मौजूद रहे। यह यात्रा 22 फुटी रोड से दुर्गापुरी होते हुए जोशी नगर में सरल सलवन जी के निवास स्थान पर संपन्न होगी।
Lord-Ganesha-Palaki-Yatra-Taken-Out-In-Haibowal