September 19, 2026 00:10:22
मूसेवाला के पिता ने कुर्ते पर लिखवाया- जस्टिस फॉर सिद्धू:बलकौर सिंह के कुर्ते पर बेटे की बर्थ डेट और

मूसेवाला के पिता ने कुर्ते पर लिखवाया- जस्टिस फॉर सिद्धू:बलकौर सिंह के कुर्ते पर बेटे की बर्थ डेट और कत्ल की तारीख भी दर्ज, कहा- भगवान पर भरोसा

Aug27,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक कुर्ता सिलवाया है जिस पर उन्होंने लिखवाया है जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला। इस कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला की जन्मतिथि और मौत की तारीख भी लिखी गई है। सालभर से भी ज्यादा समय से अपने बेटे के कातिलों को सजा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे बलकौर सिंह ने अपने कुर्ते पर लिखा है- सिद्धू मूसेवाला तू मशहूर होया तां ही आज साडि्डयां अखियां तो दूर होया, लक्खा लोकां दे देना कसूर होया। रविवार को पैतृक गांव मूसेवाला में अपने बेटे के फैंस से मुलाकात के दौरान बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें भगवान की अदालत पर पूरा विश्वास है। उन्हें वहां से इंसाफ जरूर मिलेगा। बलकौर सिंह हर रविवार को अपने गांव में बेटे सिद्धू मूसेवाला की ओर से बनाई गई कोठी में उनके फैंस से मुलाकात करते हैं। सिद्धू के फैंस भी इस दिन उनके माता-पिता से मिलने पहुंचते हैं। बलकौर सिंह कहते रहे हैं कि सिद्धू के फैंस से मिलकर उन्हें अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का हौसला मिलता है।

सरकार से कार्रवाई की मांग

बलकौर सिंह ने कहा- पंजाब की मौजूदा सरकार में सिर्फ एक ही अच्छा और ईमानदार विधायक है, जो पूर्व पुलिस अफसर भी रहा है और इंसाफ की बात करता है। हालांकि सरकार चला रहे लोग उसकी बातों को भी इग्नोर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जान लेने वाले गैंगस्टर आज सरेआम काले चश्मा लगाकर पुलिस कस्टडी में घूम रहे हैं। पुलिस इन लोगों को सजा दिलाने की जगह उनकी सुरक्षा में लगी है।

पुलिस जांच से उठ चुका भरोसा

इससे पहले पिछले दिनों ​​​​​​अपने बेटे के हत्यारों की तस्वीरें सामने आने के बाद बलकौर सिंह कह चुके हैं कि उन्हें पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। बलकौर सिंह कह चुके हैं कि उनके बेटे की हत्या में पंजाब के कुछ पॉलिटिक्स और सिंगर शामिल है लेकिन पुलिस इसे गैंगवार दिखाने में जुटी है। अगर पुलिस कोशिश करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने NIA की जांच पर भरोसा जताते हुए कहा था कि उन्हें यकीन है कि वह जांच अच्छे से करके आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

कहा- बचने के लिए खुद को धार्मिक बता रहे गैंगस्टर

बलकौर सिंह कह चुके हैं कि पिछले दिनों जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें आरोपियों ने बड़े-बड़े तिलक लगाए हुए हैं। गैंगस्टरों का कोई धर्म नहीं होता, मगर वे अपने आप को बचाने के लिए अब खुद को धार्मिक बता रहे हैं। पूरा मर्डर प्री-प्लान्ड था। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि लॉरेंस जेल में बैठ कर एक महीने 5 करोड़ रुपए कमा रहा है।

मई-2022 माह में हुई हत्या

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब में मानसा जिले के जवाहरके गांव में कर दी गई थी। उनकी थार जीप को सड़क पर ओवरटेक करके गोलियां दागी गई। पंजाब सरकार के मुताबिक, इस मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। 5 आरोपी दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं जिन्हें भारत लाने की कोशिश चल रही है।

Moosewalas-Father-Got-It-Written-On-The-Kurta-Justice-For-Sidhu-Sons-Birth-Date-And-Date-Of-Murder-Were-Also-Recorded-On-Balkaur-Singhs-Kurta-Said-Trust-In-God



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं