September 17, 2026 21:56:34
टैक्स चोरी रोकने को लुधियाना में बिल लाओ ईनाम पाओ योजना की शुरुआत, डीसी ने लॉन्च की योजना

टैक्स चोरी रोकने को लुधियाना में बिल लाओ ईनाम पाओ योजना की शुरुआत, डीसी ने लॉन्च की योजना

Sep1,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना में जाली बिलिंग और टैक्स चोरी रोकने के लिए बिल लाओ ईनाम पाओ योजना की शुरुआत हो चुकी है। आज लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने इस योजना को लॉन्च किया इस मौके पर DC सुरभि मलिक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की यह एक पहल है, जो खरीदारों को सामान खरीदने के बाद डीलरों से बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने आम पब्लिक से अपील करते कहा कि वे बाजार या दुकानदार से अगर कोई भी चीज खरीदते हैं, उसका बिल जरुर साथ में लें। इस योजना के तहत प्रति माह 29 लाख रुपए तक के पुरस्कार मिल सकता है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को ड्रॉ निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता ऐसा न हो जो डीलरों से बिल प्राप्त न करे। सभी लोगों को सामान के बदले बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 200 से कम का बिल और पेट्रोलियम उत्पादों (कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल, टरबाइन ईंधन और प्राकृतिक गैस) और शराब के बिक्री बिल ड्रॉ के लिए मान्य नहीं हैं, क्योंकि ये पहले से वैट में आते हैं।

गूगल प्ले से करें मेरा बिल एप डाउनलोड
इस योजना में हिस्सा लेने को आपको पहले गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल फोन पर "मेरा बिल" ऐप डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण करना चाहिए और आप इस योजना के तहत इनाम के पात्र बने सकें, इसके लिए आपको दुकानदार से लिए बिल यहां पर एंट्री करने होंगे। 

पीसीएस अधिकारी जुटे इस योजना के प्रचार को

महानगर में पीसीएस अधिकारी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। फर्जी बिलिंग पर शिकंजा कसने के साथ पीसीएस अधिकारी 'मेरा बिल' एप्लिकेशन और 'बिल लाओ, इनाम पाओ' योजना को भी बढ़ावा दे रहे हैं। जिनमें  एस.डी.एम ईस्ट गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, ईओ गलाडा रणदीप सिंह हीर, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महिंदरू, असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स जगदीप सहगल शामिल हैं।

Dc-Urges-Residents-To-Make-Full-Use-Of-Bill-Liyao-Inaam-Pao-Scheme

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं