September 19, 2026 00:13:42
पंजाब में नशे से चिंतित बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, बोले- इसी से क्राइम बढ़ रहा, ड्रग्स फ्री मुहिम को सपो

पंजाब में नशे से चिंतित बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, बोले- इसी से क्राइम बढ़ रहा, ड्रग्स फ्री मुहिम को सपोर्ट करें, Dgp ने थैंक्यू कहा

Sep3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। मोगा में जन्मे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंतित हैं। इसको लेकर उन्होंने वीडियो जारी कर पंजाब को एकसाथ मिलकर नशा मुक्त बनाने की बात कही। लोगों से पंजाब पुलिस और राज्य सरकार की ड्रग्स फ्री मुहिम को सपोर्ट करने के लिए कहा। सोनू सूद की इस वीडियो क्लिप को पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी ट्वीट किया है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इसके लिए एक्टर सोनू सूद का धन्यवाद किया है।

गबरुओं के लिए जानी जाती धरती पर काफी नशा
अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा गबरु-जवानों के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब काफी लंबे समय से लोग कहते हैं कि पंजाब में नशा काफी है। नई पीढ़ी-यूथ ड्रग्स से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जब वह खुद भी मोगा या पंजाब के अन्य हिस्सों में जाते हैं तो युवा काफी हद तक नशे की चपेट में दिखते हैं। यही कारण है कि क्राइम बढ़ता है, क्योंकि नशे के आदि हो चुके लोगों को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है।

पंजाब सरकार की मुहिम से जुड़ने की अपील
सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने एक मुहिम भी चलाई थी। इसके तहत करीब 280 बच्चों को ड्रग्स की चपेट से आजाद कराने, सपोर्ट करने का प्रयास किया था। लेकिन बहुत सारे लोगों तक पहुंच संभव नहीं हो पाने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और DGP गौरव यादव ने मुहिम छेड़ी है। उन्होंने पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए राज्य सरकार की मुहिम को सपोर्ट करने की अपील की।

मिलजुल कर पंजाब को वापस नशा मुक्त बनाना है
सोनू सूद ने कहा कि जो युवा बच्चे/नौजवान ड्रग्स से प्रभावित हैं, उनके बारे बताया जाए। साथ ही मिलजुल कर पंजाब को वापस नशा मुक्त पंजाब बनाना है। यह सब कुछ तभी संभव है, जब एक साथ मिलकर इस मुहिम को सपोर्ट किया जाए।

Bollywood-Star-Sonu-Sood-Worried-About-Drugs-In-Punjab-Said-This-Is-Why-Crime-Is-Increasing-Support-Drug-Free-Campaign-Dgp-Said-Thank-You



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं