September 17, 2026 23:38:14
पंजाब में टैक्स चोर कारोबारियों व ट्रांसपोर्टरों को लगा 15.37 करोड़ जुर्माना, स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्

पंजाब में टैक्स चोर कारोबारियों व ट्रांसपोर्टरों को लगा 15.37 करोड़ जुर्माना, स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट की कार्रवाई; 873 वाहनों के पास नहीं मिले ई-वे बिल

Sep3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में टैक्स विभाग की स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सिपू) के मोबाइल विंग द्वारा अगस्त महीने में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ चलाई मुहिम में 873 वाहनों को ई-वे बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर 15.37 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यूनिट द्वारा अगस्त महीने के दौरान कुल 1052 वाहनों और जुलाई महीने के बकाया 70 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें से 873 मामलों में कुल टैक्स चोरी बारे फैसला लेते हुए 15,37,30,704 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि बकाया 249 मामलों में 4.38 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूले जाने की संभावना बताई। उन्होंने बताया कि कुल जुर्माना राशि में से 14,90,94,501 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है, बकाया जुर्माना भी जल्द वसूला जाएगा।
सिपू शंभू ने 184 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले 3.18 करोड़
वित्त मंत्री ने बताया कि सिपू शंभू द्वारा सबसे अधिक 184 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि सिपू लुधियाना ने 172, सिपू पटियाला द्वारा 158 और सिपू रोपड़ की ओर से 134 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत सिपू शंभू ने सबसे अधिक 3.21 करोड़ का जुर्माना लगाकर 3.18 करोड़ रुपए वसूले। जबकि सिपू पटियाला ने 2.80 करोड़ रुपए जुर्माना राशि में से 2.67 करोड़ रुपए वसूल किए।

मंत्री ने सिपू टीमों की दी बधाई
सिपू टीमों द्वारा चलाई मुहिम की कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उन्हें अपने प्रदर्शन में और सुधार लाने को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि विभाग को हर तरह की आधुनिक तकनीक और साधन मुहैया करवाने के बारे में कहा है। उन्होंने कहा कि इससे ईमानदार करदाताओं की हर संभव सहायता समेत टैक्स चोरों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकेगा।

15-37-Crore-Fine-Imposed-On-Tax-Evaders-And-Transporters-In-Punjab-Action-Of-State-Intelligence-And-Preventive-Unit-E-Way-Bill-Not-Found-With-873-Vehicles



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं