September 19, 2026 02:29:03
पाकिस्तान रवाना हुए Bcci अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, मुंबई आतंकी हमले के बाद क्रिकेट डेलीगेशन का पहला दौरा

पाकिस्तान रवाना हुए Bcci अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, मुंबई आतंकी हमले के बाद क्रिकेट डेलीगेशन का पहला दौरा; बोले- सिर्फ क्रिकेट पर फोकस

Sep4,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। मुंबई में आतंकी हमले के बाद पहली बार BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सोमवार को अमृतसर के अटारी-बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना हुए। वे यहां एशिया कप का मैच देखेंगे। इसके अलावा लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल डिनर में भी शामिल होंगे। अमृतसर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि वे 2 दिन पाकिस्तान में रहेंगे। पाकिस्तान एशिया कप का होस्ट है। यह क्रिकेट की विजिट है, इसलिए पूरा फोकस उसी पर होगा। इसमें राजनीति या कोई दूसरी चीजें नहीं हैं। पंजाब के गवर्नर ने हमारे लिए डिनर रखा है। वहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी होंगी। शुक्ला ने क्रिकेट अलग है। जहां तक गौरव की बात है, भारत सरकार हमें जो कहेगी, हम वही करेंगे। शुक्ला ने भारत-पाक मैच पर कहा कि उसमें इंडिया का टोटल अच्छा था। हालांकि पाकिस्तान को खेलने का मौका नहीं मिला।अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि मैं आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान गया था। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की एशेज सीरीज से भी बड़ा होता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और अन्य क्रिकेट बोर्डों के सदस्यों को मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया, जिसके बाद बिन्नी और शुक्ला पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

इसलिए पाकिस्तान भेजे गए
पाकिस्तान इस पर एशिया कप 2023 का मेजबान है। पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में भी मैच खेले जा रहे हैं। BCCI के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। इस वजह से प्रतिनिधि पाकिस्तान भेजे गए। वहां पर बोर्ड के मौजूदगी दिखानी जरूरी थी।

Bcci-President-And-Vice-President-Leave-For-Pakistan-First-Visit-Of-Cricket-Delegation-After-Mumbai-Terror-Attack-Said-Focus-Only-On-Cricket



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं