जालंधर। जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में आज एक अजीब नजारा देखने को मिला। पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर गुस्से में थार गाड़ी नहर में फेंक दी। इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों ने थार गाड़ी को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और वह वहां से भाग गए। बच्चों के भागते ही जहां नहर में सीढ़ियां बनी हुई हैं वहां से गाड़ी युवकों ने सीधे नगर में जा गिराई। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात देखने के बाज क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को नहर में से बाहर निकाला गया।
मूसेवाला के फैन, इंसाफ की लड़ रहे लड़ाई
सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर रोष के इस तरीके की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने नहर से थार गाड़ी निकालने के बाद अपने कब्जे में ले ली है। थार गाड़ी को चला रहे युवक और उसमें सवार युवकों को भी पुलिस थाना बावा बस्ती खेल में ले गई है। थार को नहर में गिराए जाने के बाद हुए हंगामे में युवकों ने कहा कि वह मूसेवाला के फैन हैं और मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
एडवोकेट हरप्रीत ने कहा- गाड़ी नहर में फेंक संदेश देने की कोशिश की
नहर में थार फेंकने वाले एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसके माता-पिता हत्यारों के बारे में बता रहे हैं उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ के लिए उन्होंने नहर में थार गाड़ी फेंकी है। उन्होंने एक संदेश देने की कोशिश की है। उनसे यह पूछे जाने पर कि इससे किसी का नुकसान भी हो सकता था, इस पर उन्होंने कहा कि वह उनके सामने सही सलामत हैं।
Thar-Thrown-Into-Canal-For-Justice-To-Sidhu-Moosewala-Advocate-Said-Tried-To-Give-Message