September 18, 2026 22:17:11
अमृतसर में डिस्टलरी पर एक्साइज कमिश्नर की रेड:विदेशी ब्रांड में सस्ती शराब भरकर हो रही थी सप्लाई; 3

अमृतसर में डिस्टलरी पर एक्साइज कमिश्नर की रेड:विदेशी ब्रांड में सस्ती शराब भरकर हो रही थी सप्लाई; 3 गिरफ्तार, 132 बोतलें जब्त

Sep8,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम ने अपनी टीम के साथ अमृतसर में खासा डिस्टलरी फैक्ट्री पर छापा मारा। इस फैक्ट्री की आड़ लेकर यहां के कर्मचारियों ने ही गैंग बनाकर शराब की कालाबाजारी शुरू कर दी है। यह गैंग डिस्टलरी के अंदर से शराब चुराता और उसे महंगी बोतलों में भर कर प्रदेश में बढ़ रही शराब की मांग को पूरा कर रहा था। पकड़े गए गैंग के तीन सदस्यों में खासा फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड जसपाल सिंह के अलावा सुल्तानविंड रोड निवासी राजबीर सिंह और यूपी निवासी शिवम राठौर को हिरासत में लिया है। पुलिस व एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज कर, कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। थाना घरिंडा में दर्ज FIR के अनुसार, फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फैक्ट्री से शराब चुराई और उसे अलग-अलग कंटेनर में बोतलबंद कर दिया। एक्साइज विभाग व पुलिस को जॉइंट कार्रवाई करते हुए विदेशी व महंगी शराब की 132 बोतलें मिली हैं। जिनमें बैच नंबर और तारीख थी ही नहीं। महंगी बोलतों में सस्ती शराब
पंजाब में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में विदेशी शराब की मांग भी बढ़ने लगी है। इस गैंग ने इसी का फायदा उठा कालाबाजारी का काम शुरू कर दिया। गैंग ने खासा फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर बोतलों में भरने के लिए तैयार सस्ती लोकल शराब को चुरा लिया। जिसके बाद विदेशी महंगी शराब की बोतलों का इंतजाम किया और इस शराब को उनमें भर दिया, लेकिन इन बोतलों पर ना तो तारीख थी और ना ही बैच नंबर। जिसके चलते यह गैंग पकड़ा गया। कई और नाम जुड़ने की आशंका
अभी सीनियर अधिकारी इस कार्रवाई के बारे में चुप हैं और गुप-चुप तरीके से FIR भी दर्ज कर दी गई है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि इस मामले में कई और नाम भी जुड़ने वाले हैं। इतना ही नहीं, इससे पहले भी कई पेटी शराब स्मगल हो चुकी हैं। जिसकी रिकवरी अब एक्साइज विभाग करेगा।

Excise-Commissioners-Raid-On-Distillery-In-Amritsar-Cheap-Liquor-Was-Being-Supplied-By-Filling-In-Foreign-Brands-3-Arrested-132-Bottles-Seized



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं