September 18, 2026 22:18:55
लुधियाना में पुलिस वालंटियर पर तेजधार हथियारों से हमला:ड्यूटी से लौटते वक्त हमलावरों ने घेरा, राहगीर

लुधियाना में पुलिस वालंटियर पर तेजधार हथियारों से हमला:ड्यूटी से लौटते वक्त हमलावरों ने घेरा, राहगीरों ने तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया

Sep9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | गुरु हरि राय नगर में देर रात बाइक पर ड्यूटी से वापस घर जा रहे पुलिस वालंटियर पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर शराबा सुन लोग इकट्‌ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में तड़पते वालंटियर को इलाके के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पैसों का है लेन-देन
घायल वालंटियर के भाई ललित ने बताया कि बीते दिन उसके दोस्त निर्मल का मोहल्ले में किसी से 2 हजार रुपए का लेन-देन था। जिस कारण इलाके में उसकी कुछ लोगों से कहासुनी भी हुई थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाना में बुलाया था। उन लोगों ने जसबीर को सिर्फ थाना साथ चलने के लिए कहा था। थाना में भी जसबीर की किसी से कोई बहसबाजी नहीं हुई। देर रात जब वह डयूटी से वापस घर आ रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में एक महिला भी थी। महिला की जसबीर को पहचान है। ये वही महिला है जो उनके इलाके में और थाना में दूसरे पक्ष के साथ आई थी। माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने एक न सुनी
घायल जसबीर ने कहा कि वह पिछले 5 साल से पंजाब पुलिस में वालंटियर के रूप में काम कर रहा है। उसकी बाजू में पहले भी प्लेट पड़ी हुई है। हमलावरों ने उसकी बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया है। उनसे मारपीट का कारण पूछ माफी भी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसी एक न सुनी। वहीं थाना सलेम टाबरी के SHO हरजीत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जांच की जा रही है।

Police-Volunteer-Attacked-With-Sharp-Weapons-In-Ludhiana-While-Returning-From-Duty-The-Attackers-Surrounded-Him-Passers-By-Saw-Him-In-Pain-And-Took-Him-To-The-Hospital



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं