September 18, 2026 04:26:12
ब्लैकमेल करने वाले नकली Cia कर्मी दबोचे:लुधियाना में दुकानदार के पास पहुंचे, पुलिस को देख भागे; युवत

ब्लैकमेल करने वाले नकली Cia कर्मी दबोचे:लुधियाना में दुकानदार के पास पहुंचे, पुलिस को देख भागे; युवती को कार से मारी टक्कर

Sep11,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| नकली CIA मुलाजिम बनकर एक कंफेक्शनरी शॉप के मालिक को ब्लैकमेल करने आए दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों ने भागते समय एक युवती को टक्कर मार दी। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल युवती का नाम पूनम है। दरअसल, नकली पुलिस कर्मचारियों ने जब देखा कि उन्हें पकड़ने के लिए असली पुलिस आ गई है तो वह हड़बड़ा गए। इसी दौरान उन्होंने जल्दबाजी में तेज रफ्तार कार से युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों का काफी दूर तक पीछा कर फिल्मी अंदाज में SHO ने उनकी कार को टक्कर मार रोक दिया। आरोपियों को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल बेचने का आरोपियों ने लगाया ट्रेप
घटना रविवार देर शाम की है। चंडीगढ़ रोड के निकट कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल बेचने का ट्रैप लगा उसे ब्लैकमेल किया। कुछ दिन पहले एक युवक उनकी दुकान से मोबाइल उठाकर भाग गया। कुछ दिन बाद वह वापस आया। उसने उससे मोबाइल मांगा। इस पर उसने मोबाइल के बदले पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह युवक उसे पैसे दे गया। उसका कहना है कि कुछ समय बाद ही उस युवक के साथ 2 लोग आए। दोनों ने खुद को CIA का मुलाजिम बताया। उन्होंने उस युवक से लिए पैसे वापस करने के लिए कहा। उसने उन्हें बताया कि यह पैसे उसने अपने मोबाइल के बदले लिए हैं। दुकानदार के मुताबिक उन्होंने उस पर मामला दर्ज करने की धमकी दी और रुपए ले गए। रोजाना दुकान पर आ करते तंग
दुकानदार का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे दोबारा तंग करने लगे। वह अकसर दुकान पर आकर उसे ब्लैकमेल करते। जब उसने उनका नंबर मांगा तो उन्होंने नहीं दिया। जिस पर उसे शक हो गया। उसने इस बारे में थाना डिवीजन नंबर 7 के इंचार्ज सुखदेव बराड़ को बताया पुलिस को देखकर भागे आरोपी 
रविवार वे लोग दोबारा उसकी दुकान पर आए। उसने इस बारे में थाना इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कार लेकर भागे। इस पर पुलिस ने भी उनका पीछा और दबोचा। कार पर लगाया पुलिस का स्टिकर
आरोपियों की कार भी बरामद कर ली है। कार पर बदमाशों ने पुलिस का स्टिकर भी लगा रखा है। फिलहाल पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की। इस मामले में आज प्रेस वार्ता की जाएगी।

Fake-Cia-Personnel-Blackmailing-Caught-Reached-Shopkeeper-In-Ludhiana-Ran-Away-After-Seeing-Police-Girl-Hit-By-Car



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं