September 17, 2026 21:07:31
लुधियाना में 6 मार्ग बंद कर चक्का जाम:धोखाधड़ी के शिकार किसान ने खुदकुशी की; संगठन भड़के; भूमाफिया पर

लुधियाना में 6 मार्ग बंद कर चक्का जाम:धोखाधड़ी के शिकार किसान ने खुदकुशी की; संगठन भड़के; भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

Sep11,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | किसानों ने आज लुधियाना के छह मार्ग बंद कर चक्का जाम कर दिया है। इसका कारण भू-माफियाओं की ठगी का शिकार लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह का खुदकुशी करना है। मामले में इंसाफ नहीं मिलने से रोष व्याप्त किसान छह मार्ग बंद कर इंसाफ मिलने तक मोर्चा लगाकर बैठे हैं। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में SIT द्वारा जांच कर इंसाफ की मांग की है। लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर मृत किसान के भाई दिलदार सिंह और पंजाब किसान संगठन के जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा मरण-व्रत पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि भू-माफिया द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लेकर SIT खत्म करवाई गई है। उन्होंने दोबारा SIT द्वारा जांच के न्याय की मांग की है। साल 2004 में बेची पौने सात एकड़ जमीन 
किसान संगठन ने कहा कि किसान सुखविंदर सिंह ने साल 2004 में अपनी पौने सात एकड़ जमीन बेची थी, लेकिन एक भू-माफिया द्वारा जमीन के इकरारनामा की तारीख 1 से बदलकर 21 कर किसान से धोखाधड़ी की गई। किसान सुखविंदर सिंह बीते बीस साल तक अदालत और पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगातार रहा। उसकी पूरी पूंजी केसों में लग गई। इससे तंग आकर उसने बीते दिनों निराश होकर खुदकुशी कर ली। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में पुलिस-प्रशासन से बातचीत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृत किसान सुखविंदर सिंह का शव अभी भी अस्पताल में है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर के घर के बाहर मोर्चा 
किसानों का लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के घर के सामने मोर्चा चल रहा है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होने पर करीब दस दिन पहले पंजाब जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा और मृत किसान के भाई दिलदार सिंह मरण-व्रत पर बैठे। फिर लुधियाना में पंजाब के छह पॉइंट बंद कर चक्का जाम किया। किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली 
किसानों ने कहा कि खेतों में धान की फसल लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि किसानों को निर्विघ्न बिजली मिलेगी और मोटर बंद करनी पड़ेंगी। लेकिन खेतों में अभी भी पर्याप्त बिजली नहीं नहीं मिल रही। इससे फसलें खराब हो रही हैं।

Chakka-Jam-By-Closing-6-Routes-In-Ludhiana-Farmer-Victim-Of-Fraud-Committed-Suicide-Organizations-Raged-Demand-For-Action-Against-Land-Mafia



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं