September 19, 2026 07:35:36
पंजाब में 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा, बठिंडा एयरपोर्ट का कल Cm मान करेंगे उद्घाटन; कोरोना का

पंजाब में 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा, बठिंडा एयरपोर्ट का कल Cm मान करेंगे उद्घाटन; कोरोना काल के बाद से था बंद

Sep11,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। बठिंडा का एयरपोर्ट 3 साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को खुलने जा रहा है। कोरोना काल के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान इसे दोबारा आरंभ करने जा रहे हैं। यहां लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं, जिसका किराया भी 999 रुपए रखा गया है। फिलहाल कंपनी 19 सीटर विमान का संचालन करेगी, जिसके बाद जरूरत पड़ने पर बड़ा विमान भी संचालित किया जा सकता है।
एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट बुधवार को 12:30 बजे बठिंडा से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगी। 1 घंटे 40 मिनट बाद दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले दिल्ली से फ्लाइट का समय सुबह 10:30 बजे है, जबकि दोपहर 12:10 बजे फ्लाइट बठिंडा में लैंड करेगी। इसका किराया एक हजार रुपए रखा गया है। यह फ्लाइट गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट तक जाएगी। पहले यह फ्लाइट मंगलवार को शुरू की जानी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कार्यक्रम स्‍थगित कर दिया गया।

केंद्र सरकार के मंत्रियों के भी आने की संभावना
दरअसल, सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में भी फ्लाइट शुरू की थी, जिसके बाद कोरोना के बाद से बंद पड़े बठिंडा एयरपोर्ट को खोलने की तैयारी की गई। ऐसा करके सरकार लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहती है। उड़ान शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों के भी यहां आने की संभावना है। पहले जहाज बठिंडा से दिल्ली और जम्मू तक जाते थे। जो कोरोना काल के बाद से बंद हो गए थे। वहीं एयरपोर्ट को लेकर काफी राजनीति भी हुई थी।

You-Can-Travel-By-Air-In-Punjab-For-Rs-999-Cm-Will-Inaugurate-Bathinda-Airport-Tomorrow-Was-Closed-Since-Corona-Period



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं