September 19, 2026 06:30:32
Sho नवदीप की पत्नी का मजीठिया पर पलटवार, बोलीं – आपके साथ लगे एसएचओ व गनमैन बना बैठें कोठियां, आपके

Sho नवदीप की पत्नी का मजीठिया पर पलटवार, बोलीं – आपके साथ लगे एसएचओ व गनमैन बना बैठें कोठियां, आपके जैसे नशा तस्करों पर मेरे पति डालते हैं नकेल

Sep12,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में SHO नवदीप सिंह के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। अब मजीठिया के खिलाफ SHO नवदीप की पत्नी सुखविंदर कौर ने भी मोर्चा खोल दिया है। सुखविंदर कौर ने बिक्रम मजीठिया द्वारा एक कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए आरोपों के जवाब दिए हैं। सुखविंदर कौर ने कहा कि बिक्रम मजीठिया जो कि हाल ही में नशा तस्करी के मामले में जेल से छूटे हैं वह ढिल्लों ब्रदर्स की मौत पर राजनीतिक करके सिम्पथी हासिल नहीं कर पाएंगे और न ही सब जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं उसे ही साकार कर पाएंगे। उन्होंने मजीठिया पर आरोप लगाया कि उनकी कोठी पर सवाल खड़े करने वाले पहले अपने 9 रत्नों के बारे में बताएं जो लमरेटा स्कूटर पर घूमते थे, आज करोड़पति हैं।

मजीठिया के साथ लगे गनमैन भी ट्रकों के मालिक
सुखविंदर कौर ने कहा कि सूर्या ऐनक्लेव में जहां पर उनका घर है उसके आसपास कई इंस्पेक्टरों, ,सब-इंस्पेक्टरों के घर हैं। मजीठिया की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के भी घर हैं जिन्होंने 10-12 साल की सर्विस में ही उनकी कोठी से भी बड़ी कोठियां यहां पर बना रखी हैं। आरोप लगाया कि मजीठिया की सुरक्षा में तैनात सिपाही भी ट्रकों के मालिक हैं। उन्होंने मजीठिया से पूछा के उनके आगे-पीछे विचरने वालों के पास इतना पैसा कहां से आया। क्या पुलिस विभाग में 21-22 साल नौकरी करने वाला इंस्पेक्टर नवदीप एक घर भी नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने उनके घर की लोकेशन, फोटो, पता सब सार्वजनिक किया है। घर में बुजुर्ग बच्चे सब रहते हैं यदि उन्हें कुछ हुआ तो इसे लिए वह जिम्मेदार होंगे।

मजीठिया को याद करवाया अमृतसर गोलीकांड और बरगाड़ी गोलीकांड
SHO नवदीप की पत्नी सुखविंदर कौर ने बिक्रम मजीठिया से कहा कि उन्हें शायद भूल गया होगा कि उनके एक खासमखास ने अमृतसर में थानेदार को सीधे गोली मार दी थी। लेकिन उस मामले को दबाने के लिए थानेदार की लड़की के पांव पकड़े और उसे सरकारी नौकरी दिला कर अपना पीछा छुड़ाया था। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी गोलीकांड भी शायद मजीठिया को भूल गया है जिसमें निर्दोषों के खून से उनके हाथ सने हैं।

मजीठिया ने बर्बाद किए हैं कई घर
सखविंदर कौर ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में नशा बेच बेच कर कई घर बर्बाद किए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्लस-टू के बाद मां-बाप को चिंता होती है कि उसे विदेश भेज दें। ताकि वह मजीठिया के फैलाए जहर से बच जाए। उन्होंने कहा कि मजीठिया साहब आप उन माताओं से जाकर पूछो जिनके बच्चों की लाशें पेटियों में बंद होकर आती हैं। उन्होंने कहा कि जिन घरों को आपने नशे के बर्बाद किया है उन घरों की माताओं का बद-दुआएं आपको चैन से बैठने नहीं देंगी, न ही आपको आराम से सोने देंगी।

Sho-Navdeeps-Wife-Hit-Back-At-Majithia-Said-Shos-And-Gunmen-Should-Sit-With-You-My-Husband-Keeps-A-Check-On-Drug-Smugglers-Like-You



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं