डेस्क, लुधियाना पंजाब सरकार की ओर से नाजायज कॉलोनीज को बनने से रोकने का स्टैंड लिए जाने के बावजूद धड़ल्ले से इलीगल कॉलोनीज को बनाने का सिलसिला जारी है। जिसको देखते ग्लाडा की ओर से आज पांच इलीगल कॉलोनीज पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर सागर सेतिया के दिशा निर्देशों पर अमल में लाई गई। जिसके तहत ग्लाडा के एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमरजीत सिंह मल्ली की अगुवाई में डीटीपी मुकेश चड्ढा सहित ग्लाडा के एटीपी व एसडीओ की टीम ने भोलापुर गांव में दो, ताजपुर गांव में एक, भामिया में एक और कुलियावाल में एक इलीगल कॉलोनी पर बुलडोजर चला तोड़फोड़ की। बड़ी बात है कि एक तरफ कॉलोनाइजर संगठन इलीगल कॉलोनी ना बनने देने का दावा करते एनओसी खोलने की डिमांड कर रहा है तो दूसरी ओर शहर में इलीगल कॉलोनी का निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्लाड़ा की आज की कार्रवाई में बड़ी बात यह भी देखने को मिली की मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिमरत कौर (बीडीपीओ 2 ) और पीएसपीसीएल के ऑफिसर भी साथ मौजूद रहे। इस कार्रवाई दौरान इन अवैध कॉलोनीज में डाली गई सड़के, सीवरेज, पैसेज और बिल्ड स्ट्रक्चर तोड़ दिए गए। ग्लाड़ा ने इस बारे प्रेस नोट जारी करते बताया कि यह कॉलोनाइजर लोगों को सस्ते प्लाट दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं, जबकि ऐसी इलीगल कॉलोनी में ग्लाडा कोई पानी सीवर जैसी मूलभूत सुविधा नहीं देती और ना ही इनमें बिजली के कनेक्शन दिए जाने हैं। अधिकारियों का कहना है कि ग्लाड़ा से मंजूर शुदा कॉलोनी की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है इसलिए वे इन मंजूर शुदा कॉलोनी में ही अपनी जीवन की गाड़ी कमाई की इन्वेस्टमेंट कर अपना घर बनाएं।
Glada-Took-Action-On-Five-Illegal-Colonies