September 18, 2026 04:04:02
किसान मेले के दूसरे दिन सीएम मान ने पहुंचे, 5 प्रोग्रेसिव किसानों को किया सम्मानित, बोले कैमरे बंद क

किसान मेले के दूसरे दिन सीएम मान ने पहुंचे, 5 प्रोग्रेसिव किसानों को किया सम्मानित, बोले कैमरे बंद करने को करने वाले अफसरों पर होगा एक्शन

Sep15,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना स्थित पीएयू में आयोजित किसान मेले के दूसरे दिन सीएम भगवंत मान पहुंचे। वहीं उनके साथ कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां भी थे। पीएयू वीसी सतबीर सिंह गोसल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने 5 प्रोग्रेसिव किसानों को सम्मानित किया। दफ्तरों के बाहर कैमरा बंद लिखने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई करने की मान ने बात रही। उन्होंने सख्त लहजे से कहा कि यदि कोई कलम छोड़ हड़ताल करेगा तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। पंजाब में बहुत से पढ़े लिखे युवा नौकरी लेने के लिए तैयार बैठे है।इनमें मोगा की किसान गुरबीर कौर, कोटकपुरा के परमजीत सिंह, गांव धनेटा (पटियाला) के अमृत सिंह, पटियाला के नरिंद्र टिवाणा और मानसा के किसान सुखपाल सिंह शामिल हैं। सीएम किसान मेले में नए बीज व नई मशीनरी के बारे जानकारी हासिल करेंगे। वहीं कुछ किसानों से भी मुलाकात की।

युवा दे रहे किसानी को पहस
भगवंत मान ने कहा कि आज जब वह मेले पर आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि किसान ज्यादातर कंधों पर बीजों की बोरियां उठा कर ले जा रहे थे। इनमें से ज्यादातर वो किसान थे जो युवा है। जिन्हें देख खुशी मिली कि आज पंजाब के युवा किसानी को पहल देने लगे है। आज खेती करने के तरीके बदल चुके है। मशीनरी युग है। इसलिए अब युवा किसानों को मेलों का हिस्सा बनाया जा रहा है तांकि युवा किसान समयनुसार बदल रही खेती के तरीके को समझ सके। मान ने कहा कि खुशी की बात है कि 1 लाख 9 हजार किसानों ने मेले में रजिस्ट्रेशन करवाई है। किसानों के खाने और गीत संगीत का मेले में पूरा प्रबंध है। पंजाबी जहां भी जाते है अपना खाना और गाना दोनों लेकर साथ चलते है।

किसान बासमती खेतों में लगाए

मान ने कहा कि किसान बासमती खेतों में लगाए। बासमती को सरकार प्रोडयूस करेंगी। विदेशों में 10 ऐसी स्प्रे है जो विदेशों में बैन है। इसलिए पंजाब में भी उन स्प्रे पर पाबंदी लगाई है तांकि किसानों की बासमती विदेश में रिजेक्ट न हो। केन्द्र सरकार लगातार नए-नए टेक्स लगाकर पंजाब के विकास को रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है। अब सरकार ने 1200 रुपए प्रति टन सेस लगा दिया है। जिसे रद्द करवाने के लिए केन्द्र से बातचीत चल रही है। कोयला पंजाब में लाना के लिए केन्द्र ने अड़चन डाल दी थी कि उड़ीसा से श्रीलंका के रास्ते कोयला पंजाब जाना चाहिए। लेकिन जब कोयला मंत्री से उन्होंने बातचीत की तब जाकर इसका समाधान निकला। पंजाब के खजाने की रक्षा करने के लिए केन्द्र सरकार से लड़ना पड़ रहा है।

आरडीएफ फंड केंद्र ने रोका, इससे होगी डवेलपमेंट
केन्द्र सरकार ने पंजाब का आरडीएफ (रुरल डिवेल्पमेंट फंड) का पैसा रोका हुआ है। ये पैसा मंडी और मंडियों की सड़कें आदि बनाने में लगना है। करीब 4 हजार करोड़ रुपया मिलना है। जिससे 67 हजार गांवों की सड़के बनेगी। आज 85 फीसदी पंजाबियों को बिजली फ्री मिल रही है। किसानों को 12 घंटे बिजली मिल रही है। व्यापारियों को बिना कट लगे बिजली मिल रही है। 2015 से झारखंड में बंद कोयले की खान पंजाब सरकार ने शुरु की है। मान ने कहा कि लोगों का पैसा आज लोगों पर लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग अपना कारोबार बढ़ाने से भी डरते थे क्योंकि राजनीतिक लोग उनके कारोबार में से हिस्सा मांगते थे। अब लोग खुलकर कारोबार कर रहे है। पंजाब में बेरोजगारी को खत्म करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।


हड़ताल करने वालो को नहीं मिलेगी कलम
पटवारियों के मामले में CM मान ने कहा कि कई भ्रष्टाटचारी पटवारी जब सरकार ने पकड़े तो पटवारियों ने कलम छोड़ हड़ताल की धमकी दी। लेकिन सरकार किसी से डरने वाली नहीं है। यदि पटवारी कलम छोड़ ह़ड़ताल करेंगे तो ये सरकार ने देखना है कि उनके हाथों में दोबारा कलम देनी है या नहीँ। सरकार नए युवाओं को नौकरियां देगी। अभी 700 पटवारी नियुक्त किए है। इन नए पटवारियों से साफ शब्दों में कहा गया कि बिना पैसे के आपको नौकरी मिली है। नौकरी के बाद बिना पैसे लिए लोगों के काम करने है।

जो अधिकारी ऑफिस बाहर फोन बंद के लगाएगें बोर्ड, वह भ्रष्टाचारी
CM मान ने कहा कि जिस किसी भी अधिकारी ने अपने दफ्तर के बाहर लिखा होगा कि मोबाइल फोन दफ्तर में लेकर आना मना है उस अधिकारी की तुरंत जांच की कार्रवाई की जाए। क्योंकि इस तरह के अधिकारियों के मनों में भ्रष्टाचार को लेकर कही न कही चोर होता है। आज पंजाबी पंजाबियों को लूट रही है। मान ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों में आज 50 लाख से अधिक लोग इलाज करवा चुके है।

बाढ़ ग्रस्त किसानों को मिलेगा मुआवजा
मान ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रतिनिधी कह रहे है कि पराली न जलाई जाए। प्रदेश सरकार ने उनसे कहा है कि केन्द्र सरकार 1 हजार रुपये दे और 1500 राज्य सरकार प्रति एकड़ किसान को देगी। सिर्फ किसानों को प्रेरित करने से कुछ नहीं होगा जो काम पैसे से होना है वह पैसे से ही होगा। बाढ़ ग्रस्ति किसानों को सरकार पूरा मुआवजा देगी। मान ने कहा कि उनका किसी तरह का कोई माफिया नहीं है। किसानों के पुशधन का नुक्सान होने पर भी पैसा मिलेगा। प्रदेश में सरकार किसानों के हित्तों के लिए हमेशा काम करती रहेगी।

Cm-Mann-Arrived-On-The-Second-Day-Of-The-Farmers-Fair-Honored-5-Progressive-Farmers-Said-Action-Will-Be-Taken-Against-Officers-Who-Switch-Off-Cameras



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं