मोगा। मोगा जिले के गांव डाला के सरपंच व कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बली के मर्डर का वीडियो सामने आया है। शाम करीब 6 बजे बाइक सवार 2 बदमाश बलजिंदर सिंह के घर पहुंचे। जिन्होंने घर में घुसकर बलजिंदर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कांग्रेसी नेता नीचे गिर पड़े। हालांकि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें संभाला, लेकिन चंद सेकेंड के बाद ही वह तड़पते हुए दोबारा नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म पर मुहर लगाने के बहाने उनके घर आए थे। रोजमर्रा का काम मानते हुए जैसे ही बलजिंदर सिंह अपने घर से बाहर निकले, आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय कांग्रेसी नेता की मौत हो गई।
गैंगस्टर अर्श डल्ला ने ली मौत की जिम्मेदारी
वहीं, कांग्रेसी नेता बली की मौत की जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली। गैंगस्टर अर्श डल्ला ने आपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर कहा कि बलजिंदर सिंह ने मेरे परिवार के साथ काफी नाजायज सलूक किया था। घर पर तोड़फोड़ की। मेरे घर के बर्तन तक उठा लिए। जबकि मेरी मां को एक हफ्ता अवैध तरीके से सीआईए स्टॉफ में बैठाए रखा था। अपनी नेतागिरी के चलते मेरे घर पर पुलिस को भी लेकर आया। जिसकी वजह से मुझे इन रास्तों पर चलना पड़ा। वहीं, उसने कहा कि मेरा मकसद बलजिंदर सिंह बली को मरना था जो आज पूरा हो गया। पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।
Congress-Leader-Shot-Dead-In-His-House-Terrorist-Arsh-Said-He-Made-My-Mother-Sit-In-Cia-For-A-Week-And-Forced-Me-To-Follow-The-Path-Of-Crime