फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में बहु करोड़ी घोटाले और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जमीन स्कैम में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी ) की ओर से सम्मन भेजने का सिलसिला शुरु हो गया है। बताया जाता है कि इस दोनों मामलों में फिलहाल 40 के करीब सम्मन ईडी की ओर से तैयार किए गए हैं। इस सम्मन में ईडी की ओर से आरोपियों को जालंधर आफिस में पेश होने को कहा गया है।आज इस मामले में ईडी का स्टाफ लुधियाना के फिरोजगांधी मार्केट स्थित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट आफिस में ये सम्मन देने को ईडी का स्टाफ घूमता दिखाई दिया। जानकारी मुताबिक ये सम्मन ट्रस्ट की पूर्व ईओ कुलजीत कौर, एक्सईन बूटा राम, एक्सईन जगदेव सिंह, क्लर्क प्रवीण कुमार, कंप्यूटर अस्सिटेंट संदीप शर्मा सहित कुछ अन्य को जारी किया गया है। जानकारी मुताबिक इस मामले में ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेसी नेता रमण बाला सुब्रामनियम को भी सम्मन किया गया है। वहीं इसके साथ साथ फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अफसरों और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, सहित अन्य को भी ये सम्मन इश्यू किए जा रहे हैं।
---------
गगन के सरेंडर ने बढ़ाई कईंयाें की मुश्किलें, बोगस अलॉटी खड़े कर किया करोड़ों का घोटाला
दूसरी ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जमीन घोटाले में आरोपी गगन कुमार की सुप्रीमकोर्ट में भी अग्रिम जमानत रिजेक्ट होने के बाद पिछले सप्ताह उसकी ओर से विजिलेंस के ईओ विंग में सरेंडर कर दिया गया था। उक्त मामले में विजिलेंस की ओर से गगन को सेशन कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लेकिन गगन के सरेंडर के बाद करीब दो दर्जन भर लोगों को विजिलेंस के ईओ विंग आफिस में बुलाया जा चुका है, जिसमें अधिकतर प्रॉपर्टी डीलर, प्लॉट मालिक और ट्रस्ट स्टाफ बताया जाता है। बताया जाता है कि जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में जहां एक ओर चेयरमैन स्तर पर कानूनी दायरे में रहकर एलडीपी प्लॉटों की अलॉटमेंट करने को बड़ा स्कैम रचा गया तो वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट में निचले स्तर पर राजगुरु नगर व बीआरएस नगर के प्लॉट जहां अब मकान बने हुए हैं कि रजिस्ट्री व ट्रांसफर करने में बड़ा स्कैम अंजाम में लाया गया। बताया जाता है कि इस पूरे स्कैम की मास्टर माइंड पूर्व ईओ कुलजीत कौर की ओर से अदा की गई थी। कुलजीत कौर की छत्रछाया में ही ऐसे प्लॉट या मकान जिनकी अलॉटी मरे हुए थे, कि जगह जाली व्यक्ति खड़ाकर रजिस्ट्री व ट्रांसफर कर बडे़ घोटाले को अंजाम दिया। जिसमें ट्रस्ट के अंदर अहम भूमिका गगन व क्लर्क प्रवीण कुमार ने निभाई। वहीं दूसरी ओर इस पूरे स्कैम में कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स ने अहम रोल अदा किया। इन्हीं डीलर्स की ओर से बोगस अलॉटी खडे़ किए और इनके जाली आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कर इनकी ट्रस्ट में हाजरी लगाकर इन प्लॉट व मकानों की रजिस्ट्री व ट्रांसफर करवाई गई। इसके एवज में एक लाख से तीन लाख रुपए दिए गए। कल इसी मामले में आपको ये भी बताया जाएगा कि किस तरह से शहीद भगत सिंह नगर में 40-40 गज के दो प्लाट जिनके अलॉटी मरे हुए थे कि रजिस्ट्री करवा लाखों रुपए अंदर किए गए, उसका भी खुलासा किया जाएगा।
Process-Of-Sending-Ed-Summons-Started-In-Food-And-Supply-And-Improvement-Trust-Scam