September 17, 2026 18:45:03
फाइनांसर से दुखी होकर कॉस्मेटिक कारोबारी ने बाथरुम में फंदा लगा किया सुसाइड

फाइनांसर से दुखी होकर कॉस्मेटिक कारोबारी ने बाथरुम में फंदा लगा किया सुसाइड

Sep20,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना 

लुधियाना में नीम वाला चौक नजदीक एक कॉस्मेटिक कारोबारी का शव बाथरूम में फंदे पर लटकता मिला। परिवार ने कहा कि वह 2 दिन से परेशान चल रहा था। इसी कारण वह उसे अकेला नहीं छोड़ रहे थे। एक फाइनेंसर से दुखी होकर उनके बेटे ने फंदा लगा आत्महत्या की। बुधवार शाम को उसने बाथरूम में फंदा लगाया। परिवार के सदस्यों ने जब उसे घर पर कही नहीं देखा तो उसकी तालाश करने लगे। इस बीच बाथरुम में ध्यान पड़ा तो सभी लोग दंग रह गए। मरने वाले का नाम गौरव बजाज है। गौरव के दो बच्चे हैं। गौरव के भाई मिक्की ने बताया कि राहुल अरोड़ा नाम के फाइनेंसर से उसका पैसों का लेन-देन था। इसी टेंशन के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। गौरव की हालत देख परिवार उसे अस्पताल भी लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

फाइनेंसर की धमकियों से आया हुआ था तंग
मिक्की ने बताया कि गौरव ने विशाल नाम के युवक को मनी अरोड़ा से करीब 25 से 30 लाख रुपए उधार दिलवाए थे। गौरव ने विशाल की खातिर अपने घर की रजिस्ट्री मनी के पास गिरवी रख दी। पिछले 2 से 3 महीने से गौरव परेशान था। विशाल पैसे देने से मुकर गया। विशाल ने कहा था कि मेरे घर की रजिस्ट्री रख कर आप अपनी छुड़वा ले। मनी से उन्होंने एक महीने का समय मांगा था। बुधवार को फिर सुबह मनी ने गौरव को फोन कर धमकी दी। जिसके बाद गौरव ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल परिवार थाना डिवीजन नंबर 3 में मौजूद है। पुलिस मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में सुसाइड नोट की तलाश कर रही है। इस मामले में जो भी कोई आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Cosmetic-Businessman-Commits-Suicide-By-Hanging-Himself-In-Bathroom

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं