September 19, 2026 02:30:24
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर रेड:जालंधर में 15 जगह छापामारी, अलमारी-बेड खंगाले; पुलिस से उलझ

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर रेड:जालंधर में 15 जगह छापामारी, अलमारी-बेड खंगाले; पुलिस से उलझे कुछ लोग

Sep21,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर व सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले कल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने गोल्डी बराड़ समेत विदेश में बैठे 11 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों के फोटो जारी किए थे। उसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने हरकत में आते हुए गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों पर छापेमारी की है। जालंधर शहर में पुलिस ने 15 जगह छापेमारी की है। घरों में घुसकर चप्पा-चप्पा खंगाला। यहां तक कि घरों में पड़ी अलमारियां से लेकर बेड बॉक्स तक खोल-खोल कर देखे। कई स्थानों पर पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों ने आपत्ति भी जताई और पुलिस वालों से लोग उलझते हुए भी नजर आए। छापेमारी कर रहे पुलिस वालों का एक ही जवाब था कि DGP साहब के आदेश पर छापेमारी की जा रही है।

2 बजे तक चला ऑपरेशन, 5 तक भेजी जाएगी रिपोर्ट
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस के DGP के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन दोपहर 2 बजे तक चला है। आदेश के मुताबिक ऑपरेशन से दौरान जितने भी संदिग्ध राउंडअप किए जाएंगे उनकी सारी डिटेल शाम को 5 बजे से पहले पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह रेड गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के जिन लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं वहां पर की गई है।

Raid-On-Close-Relatives-Of-Gangster-Goldie-Brar-Raids-At-15-Places-In-Jalandhar-Cupboards-And-Beds-Searched-Some-People-Clashed-With-The-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं