September 17, 2026 18:45:19
बोगस लिंग निधारण टेस्ट के जरिए भी तथाकथित पत्रकार ने महिला से ऐंठे थे 35 हजार रुपए !

बोगस लिंग निधारण टेस्ट के जरिए भी तथाकथित पत्रकार ने महिला से ऐंठे थे 35 हजार रुपए !

Sep23,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना

जगराओं में सरकारी सिविल अस्पताल के डाक्टर से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडे़ गया तथाकथित पत्रकार निर्भया सिंह की मुश्किलें ओर भी अधिक बढ़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जाता है कि विजिलेंस के पास एक ऐसी महिला सामने आई हैं, जिसने दावा किया है कि उक्त पत्रकार ने लिंग निधारण टेस्ट के नाम पर उससे 35 हजार रुपए ऐंठे थे और बोगस जांच कर उसका लड़का होने का दावा किया था। हालांकि बाद में उसके घर तीसरी लड़की ने जन्म लिया था। जानकारी मुताबिक ये महिला मोगा की है और करीब एक साल पहले उक्त महिला व उसके पति को पत्रकार निर्भया सिंह ने विश्वास दिलाया था कि उनका एक डाक्टर जानकार है, जिससे वे उनका लिंग निधारण टेस्ट करवा देगा। इसके एवज में उसने रुपए 40 हजार मांगे थे, जिसका सौदा 30 हजार रुपए में तय हो गया था। इसके बाद वे दोनों पति पत्नी को कार में बिठाकर ले गए और महिला को पति को ये कहकर एक जगह पर उतार दिया कि उसे गुप्त जगह पर ले जाना है, इसलिए वे यहां उतर जाए। जिसके बाद वे महिला को कार में लिटा व उसकी आंख में पटटी बांध अपने साथ ले गया। महिला का दावा है कि वे उसे मुल्लापुर स्थित हवेली के नजदीक कहीं ले गया था और वहीं कार में उसके पेट पर कोई चीज लगाकर चेक किया और उसके बाद बाहर जाकर दस मिनट बाद वापिस आकर जांच होने का दावा किया। इस जांच में उसने बताया कि पेट में लड़का है और इसके एवज में उनसे 35 हजार रुपए ठग लिए। हालांकि बाद में उसके घर तीसरी लड़की ने जन्म लिया। इस मामले में जब एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायत उनके पास आई है और इस मामले की फिलहाल पूरी तफतीश होने के बाद ही वे कुछ बता सकते हैं। गौर हो कि निर्भया सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। 

The-So-Called-Journalist-Had-Extorted-35-Thousand-Rupees-From-The-Woman-Through-Bogus-Gender-Determination-Test

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं